Header Ads

Breaking News

Crime News : कहां है और किसकी गिरफ्त में है कुख्यात नवीन सिंह, गया जंक्शन से सादे लिवास वालों ने उठाया

 


नवीन सिंह वारिसलीगंज थाना के लॉकअप में है। पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि कर दी गई है। नवीन की पत्नी प्रीति कुमारी ने इसकी जानकारी दी है। यह बात भी सामने आ रही है कि नवादा पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर नवीन को पकड़ा। हालांकि, नवीन के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था। उसके साथ सफर कर रहे व्यक्ति के मोबाइल से वह घर पर बात कर रहा था। अब पुलिस नवीन की पत्नी का मोबाइल ट्रैक कर रही थी या उसके साथ महाबोधी ट्रेन में सफर कर रहे उसके परिचित की। वैसे, नवीन के पुलिस अभिरक्षा में होने की जानकारी से परिजनों को राहत मिली है। थाना_पुलिस, कोर्ट_कचहरी आना जाना उसके लिए लगा ही रहता है। संभव है कि पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश करे। आर्म्स एक्ट और रेलवे रैक पॉइंट पर रंगदारी मांगने के दो मामले उसपर वारिसलीगंज थाना में जनवरी महीने में दर्ज हुआ था। कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने के लिए प्रयासरत था। इस बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

दिल्ली में अपनी साली के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए गया था। लौटने के वक्त उसे गुरुवार की सुबह गया स्टेशन पर सादे लिवास में रहे पुलिस वालों ने उठाया था। साथ रहे व्यक्ति ने उसकी पत्नी को इसकी सूचना दी थी। 18 घंटे तक कोई अतापता नहीं चलने पर पत्नी ने  मीडिया से घटना को साझा किया था। खबर के बाद पुलिस द्वारा यह साफ किया गया की नवीन उसकी कस्टडी में है। 

कहां है और किसकी गिरफ्त में है कुख्यात नवीन सिंह, गया जंक्शन से सादे लिवास वालों ने उठाया

नवादा लाइव नेटवर्क।

कुख्यात बदमाश नवीन सिंह कहां है, किसकी गिरफ्त में है यह पिछले 18 घंटे से रहस्य बना हुआ है। गया जंक्शन परिसर से उसे सादे लिवास वालों ने उठाया है। परिजन परेशान हैं। लोकल थाना से लेकर गया जीआरपी से किसी प्रकार का कोई इन्फॉर्मेशन परिजनों को नहीं मिल रहा है। परेशान पत्नी ने मीडिया से संपर्क कर पति के बारे में जानकारी चाही है।

पत्नी प्रीति कुमारी ने बताया कि गुरुवार 7 मार्च की सुबह गया जंक्शन पर महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन से वे दिल्ली से गया जंक्शन पर उतरे थे। स्टेशन परिसर से ही सादे लिवास में रहे कुछ लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर उसे अपनी अभिरक्षा में लिया और फोर व्हीलर पर बैठाकर निकल गए।  

नवीन के साथ रहे किसी व्यक्ति ने उसी वक्त उसकी पत्नी को सूचना दी। उसके बाद से पत्नी इधर_उधर फोन कॉल लगाकर जानकारी चाह रही है, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। वारिसलीगंज थाना से संपर्क करने पर गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जताई गई। जीआरपी गया से संपर्क करने पर लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। 18 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी उसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने से पत्नी सहित अन्य परिजन खासे चिंतित हैं। 

पत्नी के अनुसार नवीन के खिलाफ दो फर्जी मुकदमा वारिसलीगंज थाना में दर्ज है। एक रेलवे रैक पॉइंट पर गोलीबारी और दूसरा उसकी वाहन से कट्टा की बरामदगी।

वैसे, बता दें कि नवीन सिंह पर कई मुकदमे अब भी लंबित है। अधिकांश मामले में वह कोर्ट से जमानत पर है। पिछले महीने वारिसलीगंज रेलवे रैक पॉइंट पर अवैध कमाई को लेकर विवाद से जुड़े मामले में उसे आरोपित बनाया गया था। नवीन नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के चैनपुरा गांव का निवासी है। 


No comments