Header Ads

Breaking News

Nawada News : बकरीद पर्व को ले जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियां, 262 स्थानों पर दंडाधिकारी की तैनाती

 


बकरीद पर्व को ले जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियां, 262 स्थानों पर दंडाधिकारी की तैनाती

शांति और सौहार्द वातावरण में बकरीद का पर्व मनाएं-डीएम


नवादा लाइव नेटवर्क।


डीएम नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। सर्वप्रथम शांति समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी के पुर्नआगमन पर बधाई दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 जून को ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्योहार है। इस त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाना है। जिस तरह से रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराया, उसी तरह से इस त्योहार को भी संपन्न कराना है। 


बकरीद त्योहार को लेकर संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें 262 स्थानों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने को दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से बारी-बारी से फिडबैक लिया। पानी और बिजली समस्या को शांति समिति के सदस्यों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया।

 


 डीएम ने बताया कि शांति समिति के सदस्यों की समाजिक जिम्मेवारी है कि यह पर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने सभी सदस्यों को कहा कि आपके द्वारा महत्वूपर्ण फिडबैक दिया गया है, जिसके माध्यम से जिला प्रशासन बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करायेगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ थाना एवं अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का निर्देश दिया।


अनुमंडलाधिकारी रजौली ने कहा कि संयुक्त आदेश के अनुसार पूरी मुश्तैदी के साथ पानी और बिजली की समस्या को पूरा किया जायेगा। कुर्बानी के बाद अवशेष को डम्प की भी व्यवस्था की जायेगी। विशेष सर्तकता बरती जायेगी, सोशल मीडिया पर नजर रखी जायेगी। बकरीद में सजग और सावधानी बरती जायेगी। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करा दी गयी है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए विद्युत और पानी की व्यवस्था रहेगी। गर्मी के कारण स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था रहेगी।


09 बजे से 09:30 बजे तक नवाज अदा कर लेंगे। शांति समिति के द्वारा जो भी बात कही गयी है उसपर ध्यान रखा जायेगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर ने कहा कि 17, 18 और 19 को तीनों दिन कुर्बानी होगी। गंदगी के पीछे आप सभी ध्यान देंगे। गड्ढ़े में ही डम्प करना है। पाउडर का छिड़काव भी करेंगे, जिससे बीमारी नहीं फैले। अपर समाहर्त्ता ने कहा कि जैसे आपलोग रामनवमी में सहयोग किया, काबिले तारीफ है। आप सभी इस पर्व में सजग और चौकस रहेंगे। एक व्हाट्सएप ग्रूप बनाकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहेंगे। आप सभी सक्रिय रहेंगे। गर्मी और पेयजल को लेकर नवादा जिला में कई जगहों पर काफी संकट है। बकरीद के दिन पानी और बिजली की आपूर्ति की जायेगी। कृपया शांति बनाये रखेंगे। नगर परिषद अध्यक्षा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उप विकास आयुक्त ने भी पानी और बिजली की समस्या को सामाधान के लिए आश्वासन दिये।

 


बैठक में श्रीमती पिंकी कुमारी अध्यक्ष नगर परिषद नवादा सदर, सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश पासवान, मो. अनवर भट्ट सामाजिक कार्यकर्ता, मो. अफजली, संजय कुमार प्रतिनिधि मुख्य पार्षद नवादा, विनय यादव, नारायण स्वामी, राजकिशोर प्रसाद, अफरोजा खातुन, चांद खान समाजसेवी, मो. फकरूद्दीम उर्फ चामो, मो. महबूब काजरी, शैलेन्द्र कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि, बबलू कुमार के साथ-साथ सिविल सर्जन नवादा, उप विकास आयुक्त नवादा, अपर समाहर्त्ता नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, एसडीपीओ मुख्यालय, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


विधि व्यवस्था संधारण को दिए निर्देश


बकरीद त्योहार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम ने नगर भवन नवादा में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी विभाग के पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने को 262 स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जोनल गश्ती दल एवं विशेष चेकिंग दल में सम्पूर्ण रजौली अनुमंडल क्षेत्र, सम्पूर्ण सदर अनुमंडल क्षेत्र एवं सम्पूर्ण पकरीबरावां अनुमंडल क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

 


समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या- 06324-212261 है। जिला नियंत्रण कक्ष 17.06.2024 से 18.06.2024 तक संचालित रहेगा। संजय कुमार अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है इसके अतिरिक्त 18 सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता, बज्रवाहन, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत आदि की व्यवस्था की गयी है।


अग्निशाम पदाधिकारी का दूरभाष नं.-06324-212586 एवं मो. नं.-8809457732, सिविल सर्जन, नवादा को मो. नं.- 9470003536, फ्यूज कॉल सेंटर का मोबाईल नं.- 7033095811/7033095812 है।


तनावपूर्ण स्थानों पर संबंधित थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई धारा 107, 116, 113 के अन्तर्गत कार्रवाई करेंगे। सोशल मीडिया पर किसी सम्प्रदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा दूसरे सम्प्रदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला संवाद, चित्र, वीडियो पोस्ट कर दिये जाने के कारण साम्प्रदायिक तनाव या गंभीर विधि-व्यवस्था उत्पन्न हो सकती है, इसके लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष नवादा द्वारा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है।


ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर चन्द्रशेखर आजाद अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, नवादा एवं श्रीमती प्रिया ज्योति पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) साइबर थाना, नवादा जिले के सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को आदेष दिया गया है कि वे कर्त्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्वों को निभायेंगे ताकि त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हो।



No comments