Header Ads

Breaking News

Crime News : फूफा ही निकला दुष्कर्मी, हुआ गिरफ्तार, 3 साल की मासूम के साथ किया था दरिंदगी


फूफा ही निकला दुष्कर्मी, हुआ गिरफ्तार, 3 साल की मासूम के साथ किया था दरिंदगी

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के नारदीगंज इलाके एक गांव में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले का राजफाश पुलिस ने कर दिया है। दुष्कर्मी कोई और नहीं पीड़िता का फूफा है। आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर ली है।

इस बावत नवादा पुलिस द्वारा जारी अधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि सुनील मांझी, उम्र- 35 वर्ष, पिता राम प्रसाद मांझी निवासी सिंकदरपुर, थाना-नगर, जिला-नवादा वर्तमान दलित टोला पंचाना, थाना-नारदीगंज, जिला-नवादा को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों व आसपास के लोगों से स्रघन पूछताछ में यह बात सामने आया कि दुष्कर्मी उसका फूफा ही है। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। 

 


घटना के बावत महिला थाना नवादा में प्राथमिकी 27-24 दिनांक 3.7.24 धारा 65-139बीएनएस एक्ट एवं 4-6 पॉक्सो एक्ट दर्ज की गई है।


बता दें कि मंगलवार 2 जुलाई 24 की रात बच्ची अपने स्वजनों के साथ घर में सो रही थी। रात में परिजनों की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब थी। परेशान परिजन रात में ही उसे ढूंढने लगे। नहीं मिली तो सूचना नारदीगंज थाना को दी। पुलिस पहुंची और अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। प्रयास बेकार गया। बुधवार की सुबह में बच्ची नदी किनारे बेसुध हालत में पाई गई। पुलिस परिजनों ने बच्ची को चिकित्सीय जांच व इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया था


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर मामले का राजफाश करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

 


 

No comments