Header Ads

Breaking News

Nawada News : डॉ. नीता बनी नवादा की नई सिविल सर्जन, हटाए गए नवादा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिका


डॉ. नीता बनी नवादा की नई सिविल सर्जन, हटाए गए नवादा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी


नवादा लाइव नेटवर्क।


डॉ. नीता अग्रवाल नवादा की नई सिविल सर्जन बनाई गई हैं। वे डॉ. राम कुमार प्रसाद का जगह लेंगी। डॉ. राम कुमार मई 2024 में ही सेवानिवृत हो गए थे। उनके सेवानिवृति के बाद वरीय चिकित्सक डाॅ. एसकेपी चक्रवर्ती प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में काम-काज देख रहे थे। नवादा सिविल सर्जन बनी डॉ. नीता फिलहाल क्षेत्रिय अपर निदेशक गया के पद पर पदस्थापित थीं। जून माह के अंत में सूबे में 14 सिविल सर्जन सहित चिकित्सकों का तबादला-पदस्थापन किया गया है।


नवादा डीपीओ का ताबदला, सदर परियोजना में नए सीडीपीओ की तैनाती, कुछ को अतिरिक्त प्रभार


तबादला-पदस्थापन स्वास्थ्य महकमा के साथ ही अन्य विभागों में भी किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा कई जिले के डीपीओ और सीडीपीओ का तबादला किया गया है। कई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसका असर नवादा पर भी पड़ा है। नवादा डीपीओ रीता सिन्हा का ताबदला खगड़िया कर दिया गया है। सदर परियोजना को नई सीडीपीओ मिली हैं। दिनारा-रोहतास में कार्यरत शशि कुमारी-1 को नवादा सदर का बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बनाया गया है। नारदीगंज में तैनात मंजू कुमारी का तबादला गया जिले के मानपुर किया गया है। अतरी का अतरिक्त प्रभारी भी इन्हें मिला है। रजाैली में पदस्थापित सीडीपीओ सीता कुजूर काे सिरदला व गाेविंदपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अकबरपुर में पदस्थापित सीडीपीओ कुमारी संजू को रोह व पकरीबरावां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


नवादा व हिसुआ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बदले


जिले के दो नगर परिषद क्षेत्रों हिसुआ व नवादा के कार्यपालक पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। नगर विकास विभाग के 192 पदाधिकारियों काे इधर से उधर किया गया है। इसकी जद में आए नगर परिषद नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी ज्योत प्रकाश को उप नगर आयुक्त, नगर निगम गया बनाया गया है। वहीं नगर परिषद हिसुआ के कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार को उप नगर आयुक्त दरभंगा बनाया गया है। नगर परिषद सुपौल के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत कटोरिया के कार्यपालक पदाधिकारी अतीश रंजन नगर परिषद हिसुआ के कार्यपालक पदाधिकारी होंगे।


विवादों में रहे नगर परिषद के कार्यपालक ज्योत प्रकाश, अब बढ़ेगी मुश्किलें


नवादा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ज्योत प्रकाश ऐसे वक्त में हटाए गए जब वे काफी विवादों में आ गए थे। दो दिनों पूर्व ही नगर परिषद चेयरमैन पिंकी कुमारी ने उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाई थी। विधिवत प्रेस कांफ्रेंस कर चेयरमैन ने कार्यपालक पदाधिकारी पर बिना क्रय समिति के बैठक किए डस्टबीन सहित अन्य सामग्री का खरीद करने और उसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाई थी। यह भी कहा था कि नगर परिषद बोर्ड की बैठक में उन्होंने मेरे उपर जानलेवा हमला कराया था।


 चेयरमैन उनके खिलाफ विभाग में पत्राचार भी कर चुकी थी। विवादों के बीच ताबदला से आने वाले दिनों में चेयरमैन उनके सामने मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। चेयरमैन के एक समर्थक ने बताया कि जो भी गड़बड़ी की गई है, उसका फाइल तो अब कार्यालय में ही रहना है। शहर में ठेके पर सफाई के टेंडर में भी गड़बड़ी के आरोप हैं।




No comments