Header Ads

Breaking News

Nawada News : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा, मांग को लेकर प्रखंडों में दिया धरना

   


कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा, मांग को लेकर प्रखंडों में दिया धरना


नवादा लाइव नेटवर्क।


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। नवादा सदर, काशीचक, पकरीबरावां, वारिसलीगंज, अकबरपुर, रजौली, नरहट सहित अन्य प्रखंडों में धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। 

 

वारिसलीगंज में धरना पर बैठे जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार और बिहार वासियों का हक है। लेकिन, केंद्र की मोदी सरकार टाल-मटोल कर रही है। दुर्भाग्य की बात है कि लंबे अर्से से विशेष राज्य का दर्जा का रट लगा रखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू अब इस मांग से पीछे हट रही है। 

 

एेसी स्थिति तब है, जब केंद्र की सरकार जदयू के समर्थन से चल रही है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। अभी तो प्रखंड स्तर पर धरना दिया गया है, आगे जिला से लेकर राजधानी पटना तक आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी बिहार वासियों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्षरत रहेगी।

 

वारिसलीगंज में धरना की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष अक्षर कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह, नगर अध्यक्ष द्रोण प्रसाद, राकेश कुमार, संजय सिंह, आनंदी कुमार, अनिल कुमार दास, बालेश्वर दास, पिंकू कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, सुरेंद्र दास, निरज कुमार, गणेश सिंह, कार्यानंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

नरहट में आयोजित धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रभारी व इंटक जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, श्रीकांत सिंह, नवल किशोर सिंह, राजीव कुमार, शिवबालक यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सोनू रंजन कुमार, राम पदारथ सिंह, उग्रसेन राजवंशी, सुबीन कुमार, राम बालक रविदास, सिताब देवी, सुनैना देवी, सुमंती देवी, कांति देवी, सुमा देवी, आशा देवी, कैलाशी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

धरना को संबाेधित करते हुए प्रभारी मनीष सिंह ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को जरूरी बताते हुए कहा कि सीएम नीतीश और उनकी पार्टी केंद्र सरकार की सत्ता में रहने के बाद अब मुंह बंद कर रखे हैं। बिहार की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। 

 

कानून व्यवस्था का हाल बदतर होता जा रहा है। रोज हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। रोज एक गिरता पुल विकास को मुंह चिढ़ा रहा है। बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है। यहां के लोगों की बदहाली दिन दिन बढ़ती जा रही है। अब कांग्रेस पार्टी व इसके कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

 

बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सूबे के सभी प्रखंड कार्यालयों पर धरना दिए जाने का कार्यक्रम बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर चलाया गया।

 











 

No comments