Header Ads

Breaking News

Political News : ओरैना गांव में जन सुराज का संवाद कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को प्रशांत किशोर के विचारों से कराया गया अवगत

  


ओरैना गांव में जन सुराज का संवाद कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को प्रशांत किशोर के विचारों से कराया गया अवगत

नवादा लाइव नेटवर्क। 

जन सुराज अभियान के तहत गुरुवार को नवादा सदर प्रखंड के ओरैना गांव में जनसुराज संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। सभी को जन सुराज के विचारों से अवगत कराया गया। 

जन सुराज विचार मंच के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी व पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जनसुराज की गतिविधियों और इसके उद्देश्यों के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। 

स्थानीय महिलाएं और समाजसेवियों ने प्रशांत किशोर की कही बातों को गंभीरता से सुना समझा और जनसुराज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जन सुराज के माध्यम से प्रशांत किशोर ने निहायत ही जन कल्याणकारी और नेक उद्देश्यों के साथ कार्यक्रम चलाया है। इससे लोगों का काफी भला होने वाला है।

 मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जनसुराज के माध्यम से सही लोग, सही सोच के साथ सामूहिक प्रयास करेंगे तो एक बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। अजय कुमार ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को भारतीय इतिहास में पहली घटना होने वाली है कि कोई राजनीतिक दल एक करोड़ की सदस्य संख्या के साथ अपनी पार्टी का गठन करेगा।

 इन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जन सुराज युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वृद्धों सहित किसानों के लिए एक व्यापक योजना के साथ आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में उतरने वाली है।

इस दौरान मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। मौके पर मदन जी, सरजू रविदास, विनोद सिंह, वरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

 












No comments