Header Ads

Breaking News

Crime News : टमाटर लदा पिकअप से 198 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, रांची से पटना ले जाया जा रहा था गांजा



टमाटर लदा पिकअप से 198 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, रांची से पटना ले जाया जा रहा था गांजा

नवादा लाइव नेटवर्क


बिहार-झारखंड की सीमा पर नवादा जिले के रजौली स्थित समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी की गई है। पिकअप वाहन पर टमाटर के कैरेट में छिपाकर गांजा लाया जा रहा है। मौके से दो तस्कारों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की देर शाम को उत्पाद पुलिस को यह सफलता मिली। 119 बंडलों में कुल 198 किलोग्राम गांजा पाया गया।

 

उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में यह सबसे बड़ी उपलब्धी अब तक की रही है। उन्होंने बताया कि इन दिनों शराबबंदी को लेकर पूरे जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र यानी झारखंड से बोर्डर पार करने वाले हर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार की देर शाम रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि जब्त पिकअप संख्या-यूपी-57एटी/6574 में 198 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक है।

 


उन्होंने बताया कि दो किलो ग्राम का 73 बंडल तथा एक किलो ग्राम का 46 बंडल में कुल 198 किला ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उत्पाद अधीक्षक श्रीमिश्रा के अनुसार जब्त गांजा झारखंड राज्य अन्तर्गत रांची के बेड़ो रोड से लेकर पटना ले जाया जा रहा था। बिहार की सीमा में प्रवेश करने पर रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद पुलिस ने वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर सड़ा गला टमाटर के कैरेट से गांजा बरामद हुआ।

 


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर बिहार के ही पश्चिम चम्पारण जिला के धनहा थाना क्षेत्र के कोटनहवा गांव निवासी परम सहनी का पुत्र ब्रजेश कुमार तथा भीतहा थाना क्षेत्र के रुपाही टांड़ ग्रामीण शेषनाथ पटेल का पुत्र मनीष कुमार शामिल है। 

 


दोनों गांजा तस्करों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह गांजा बेड़ो रोड, रांची से लेकर पटना जा रहे थे। मुख्य तस्कर सुनील कुमार गुप्ता है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर सहित गांजा कारोबार सुनील कुमार गुप्ता के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ब्रजेश तथा मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वाहन जांच अभियान का नेतृत्व रजौली चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद एसआइ संगम कुमार विद्यार्थी कर रहे थे।

 








No comments