Header Ads

Breaking News

Nawada News : पोषण मेला में स्कूली छात्राओं की हुई एनीमिया जांच, डीपीओ-सीडीपीओ ने दी जरूरी जानकारियां

 


पोषण मेला में स्कूली छात्राओं की हुई एनीमिया जांच, डीपीओ-सीडीपीओ ने दी जरूरी जानकारियां

नवादा लाइव नेटवर्क।

प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल नवादा में शुक्रवार को पोषण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीपीओ आइसीडीएस अनुपमा शंकर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नवादा सदर शशि कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी शामिल हुए।

मेला में स्कूली छात्राएं शामिल हुई। सभी छात्राओं की एनीमिया की जांच की गई। इस दौरान डीपीओ व सीडीपीओ ने बच्चियों को विटामिन युक्त फल, हरा साग, हरी सब्जी खाने की सलाह दी।

 



एनीमिया के लक्षण की दी गई जानकारियां

बताया गया कि एनीमिया के कई लक्षण होते है। कुछ लक्षण आम तकलीफो की तरह होते हैं, मगर बार बार और नियमित रूप से इन्हें अनुभव करने का मतलब एनीमिया हो सकता है। मसलन,
कमजोरी या थकान, त्वचा का पीलापन, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, चक्कर आना या तेज दिल की धड़कन, ठंडे हाथ और पैर एनीमिया के लक्षण हो सकते हैं।
 

यह भी बताया गया कि एनीमिया शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी या अकारण दुर्गम कोशिकाओं के कारण होती है। इससे शरीर के अंगों को कम ऑक्सीजन पहुंचता है। आयरन की कमी के लिए आयरन सप्लीमेंट का उपयोग किया जा सकता है। कम विटामिन स्तर के लिए विटामिन बी की खुराक का उपयोग किया जा सकता है। खून की कमी के लिए रक्त आधान का उपयोग किया जा सकता है। यदि शरीर में रक्त का उत्पादन कम हो जाए तो रक्त निर्माण को प्रेरित करने वाली दवा का उपयोग किया जा सकता है।
 


इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा महिला पर्यवेक्षिका कुमारी सपना आर्या, शोभा कुमारी, अनामिका कुमारी, कनकलता कुमारी, सरोजनी देवी, गीता कुमारी, बेबी कुमारी, कार्यालय कर्मी साबुही, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे। 


 





No comments