Header Ads

Breaking News

Nawada News : रालोजपा की टीम ने किया कृष्णानगर महादलित टोले का दौरा, अध्यक्ष पशुपति पारस को देंगे रिपोर्ट

 


रालोजपा की टीम ने किया कृष्णानगर महादलित टोले का दौरा, अध्यक्ष पशुपति पारस को देंगे रिपोर्ट

नवादा लाइव नेटवर्क।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को नवादा के कृष्णानगर महादलित टोले का दौरा कर वहां हुए घटना की जांच की।

  घटना स्थल पर पहुंचकर टीम में शामिल नेताओं ने पीड़ितों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना एवं घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। 

पीड़ितों को पार्टी के तरफ से आर्थिक मदद भी की गई। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने ने बताया कि देदौर के कृष्णानगर में महादलितों का घर जलाने की घटना बिल्कुल निद्नीय और गलत है। दबंगों द्वारा गलत ढंग से अपनी भूमि - बताकर इस घटना को अंजाम दिया। जबकि वहां के पीड़ितों का कहना है कि यह भूमि बिहार सरकार की है। 

वहीं पर पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन से सही दिशा में जांच करने का आग्रह किया, ताकि पीड़ितों को इंसाफ मिले और कोई निर्दोष नहीं फंसे।

 इस घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सह दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आदेशानुसार बिहार प्रदेश दलित सेना के अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, प्रधान महासचिव - रंजीत पासवान के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। टीम की ओर से कहा गया कि वास्तविक स्थिति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पशुपति कुमार पारस को अवगत करायेगें।

 इस पांच सदस्यीय कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष गोस्वामी - पासवान, प्रदेश प्रवक्ता मनीष त्यागी, रालोजपा के संगठन सचिव सह कार्यालय प्रभारी राधाकान्त पासवान, - रालोजपा के नालंदा जिला के जिलाध्यक्ष राजू पासवान , मंटू पासवान के अलावा स्थानीय जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार भी शामिल थे। पांच सदस्यीय जांच - कमिटी नवादा जिलाध्यक्ष अभिम्न्यु कुमार के अध्यक्षता में जांचोपरांत घटना का अद्यतन रिपोर्ट दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस को जल्द ही समर्पित करेगें।






No comments