Header Ads

Breaking News

Nawada News : दशहरा पर्व को ले नवादा के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अवकाश रद्द, डीएम का आदेश जारी



दशहरा पर्व को ले नवादा के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अवकाश रद्द, डीएम का आदेश जारी

नवादा लाइव नेटवर्क।


दशहरा पर्व को लेकर नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जिले के सभी इअधिकारियों व कर्मियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है। इस दायरे में जिला से लेकर प्रखंड तक के अधिकारियों व कर्मियों को शामिल किया गया है।


इस वर्ष दुर्गा पूजा (दशहरा) त्यौहार 03.10.2024 से प्रारम्भ होकर 13.10.2024 तक मनाया जायेगा। नवादा जिला साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील माना जाता है।18 सितंबर को नवादा सदर प्रखण्ड के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कृष्णा नगर नदी तट पर स्थित महादलित टोला में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी किया गया था।

 


ऐसी स्थिति में पर्व की संवेदनशीलता बढ़ गयी है। दशहरा त्यौहार शांतिपूर्ण वातावारण में आयोजित कराने को लेकर डीएम-एसपी द्वारा संयुक्तादेश भी निर्गत किया जायेगा।


संयुक्तादेश में बड़े पैमाने पर दण्डाधिकारी के रूप में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति विधि-व्यवस्था कर्तव्य संधारण के लिए की जायेगी।

  


इसी परिप्रेक्ष्य में तत्काल प्रभाव से जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कर्मी का अवकाश रद्द किया गया है। डीएम द्वारा आदेश दिया गया है कि सभी पदाधिकारी/कर्मी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थिति में मुख्यालय छोड़ने के पूर्व जिलाधिकारी से लिखित आदेश प्राप्त करना आवश्यक होगा।

 






No comments