Header Ads

Breaking News

Nawada News : नदी में नहाने के दौरान गड्ढे में डूबा युवक, हुई मौत, घर परिवार में मचा कोहराम

 


नदी में नहाने के दौरान गड्ढे में डूबा युवक, हुई मौत, घर परिवार में मचा कोहराम


नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में ढाढर नदी में स्नान करने के दौरान एक डूब गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक नारदीगंज बाजार निवासी स्व. लखन डोम का 35 वर्षीय पुत्र काढ़ा डोम बताए गए हैं। घटना बुधवार दोपहर के बाद की है। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पास पड़ोस के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

 


बताया जाता है कि दरियापुर गांव में किसी व्यक्ति की मौत हुई थी। मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान विधि-विधान को पूरा करने गए थे। वहां से अपना काम निपटाने के बाद घर वापस आए। उसके बाद गांव के निकट ढाढर नदी में स्नान करने गए। स्नान के दौरान वे नदी में बने गढ्ढे में चले गए। निकलने के भरसक प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। अंततः उसी गढ्ढे में उनकी मौत हो गई।

  


काफी समय बीते जाने के बाद जब वे वापस घर नहीं लौटे, तो उसके परिजन नदी में जाकर खोजबीन करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पानी भरे गड्ढे से उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए सीएचसी नारदीगंज लाया गया। जहां कार्यरत चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि नदी में अत्यधिक बालू के उठाव के वजह से खतरनाक गढ्ढे बने हुए हैं, जो प्राणघातक साबित होते रहे हैं।

 










No comments