Header Ads

Breaking News

Nawada News : फाइनेंस कंपनी ने लाखों का लगाया चूना, परेशान लोगों ने किया बैंक शाखा का घेराव, जांच में जुटी पुलिस



फाइनेंस कंपनी ने लाखों का लगाया चूना, परेशान लोगों ने किया बैंक शाखा का घेराव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा लाइव नेटवर्क।


नगर थाना क्षेत्र के गोनावां स्थित सरकारी आईटीआई के पास संचालित धन शक्ति नामक प्राइवेट बैंक की शाखा के कर्मियों पर सैंकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। ठगी में लिप्त अब सभी कर्मी अब फरार हैं। फर्जीवाड़ा का शिकार हुए लोगों ने बुधवार को बैंक का घेराव किया। संचालक रौशन सिंह पर ठगी का आरोप लगा है।

 


बुधवार को बड़ी संख्या में जमाकर्ताओं ने गोनावां स्थित बैंक शाखा पर धावा बोला। जमाकर्ताओं के हंगामें के बाद सभी कर्मी वहां से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची।

 


बताया जाता है कि लोन दिलाने के नाम पर रौशन सिंह एक फर्जी तरीके जिले के विभिन्न प्रखंडों रोह, रजौली, कोआकोल तथा वारिसलीगंज में ट्रेंड एजेंटों को रखकर गांव-गांव जाकर समूह बनाकर हरेक गरीब महिलाओं से 3-3 हजार रुपये वसूल किया करता था। धन शक्ति बैंक का स्लिप जमाकर्ताओं को थमा दिया जाता था। हालांकि, जो वायदा किया जाता था, उसका लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा था। इसके बाद मामला बिगड़ा। 

 


सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक में लगे कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज को जब्त कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने महिलाओं से लिखित आवेदन की मांग की है। उन्होंने बैंक के प्रोप्राइटर के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही है।

 











No comments