Header Ads

Breaking News

Sports News : सीबीएसई क्लस्टर खेल 2024 में भाग लेने रवाना हुई मॉडर्न की कबड्डी टीम



सीबीएसई क्लस्टर खेल 2024 में भाग लेने रवाना हुई मॉडर्न की कबड्डी टीम

नवादा लाइव नेटवर्क।

 बिहार एवं झारखंड के शीर्ष विद्यालयों में शुमार मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी टीम सीबीएसई क्लस्टर खेल में भाग लेने के लिए रवाना हुई है। खिलाड़ियों को कैराली स्कूल रांची के लिए रवाना किया गया।

 देखें वीडियो...!

मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, प्राचार्य गोपाल चरणदास, उप प्राचार्य एमके विजय ने विद्यालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया।राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अलखदेव प्रसाद एवं खेल शिक्षिका कल्पना कुमारी के नेतृत्व में टीम को रांची के केरारी विद्यालय में खेलने के लिए रवाना किया गया। 

 देखें वीडियो...!

मॉडर्न के खिलाड़ी पिछले वर्ष भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बिहार और झारखंड में अपना परचम कबड्डी में भी लहराया था। इस वर्ष भी पूरी दबदबे के साथ विद्यालय का नाम क्लस्टर में सबसे ऊपर रहने के प्रति विद्यालय प्रबंधन आश्वस्त है।

 ताजा समाचार मिलने तक केराली स्कूल रांची में जो आज लड़कियों का मैच हुआ उसमें श्री दास इंटर स्कूल हजारीबाग और संत माइकल स्कूल रांची को लगातार मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा की लड़कियों ने हराया है। आगे खेल का अभी चल रहा है और पिछला रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए उम्मीद है कि मॉडर्न के खिलाड़ी फिर से मेडल लेकर अवश्य लौटेंगे। 

 













No comments