Header Ads

Breaking News

Political News : भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए लगातार गांवों का दौरा कर रहे पार्टी नेता डॉ. शैलेश



भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए लगातार गांवों का दौरा कर रहे पार्टी नेता डॉ. शैलेश

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को गति देने में पार्टी नेता डॉ. शैलेश कुमार जुटे हैं। लगातार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का दौरा कर लोगों को भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से अवगत करा पार्टी की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके इस अभियान का असर भी दिख रहा है, और लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

 


इस दौरान डॉ. शैलेश कुमार कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसान, मजदूर, व्यापारियों, महिलाओं तथा विद्यार्थियों के उत्थान के लिए अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है। उनके द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन सभी योजनाओं के बारे में विशेष जानकारियां लोगों को देते हुए डॉ. शैलेश कहते हैं कि अथक प्रयास और परिश्रम से सभी मुश्किलों पर विजय पाया जा सकता है। 

 


परिश्रम के बिना कभी भी किसी मनुष्य का कोई कार्य सफल नहीं हो सकता है, परिश्रम करने वाले के सामने बड़ी से बड़ी मुसीबतें नतमस्तक हो जाती है और मनुष्य को एक दिन सफलता अवश्य मिल जाती है। यह सत्य है कि मनुष्य कर्म करके अपना भाग्य खुद बदल सकता है। जो कर्मशील और परिश्रमी होता है केवल वही अपने जीवन में आने वाली बाधाओं और कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर मंजिल को छू सकता है।

 


डॉ. शैलेश दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम कर कई दिनों से भाजपा सदस्यता अभियान को जारी रखे हुए हैं। लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए रजौली विधानसभा, गोविंदपुर विधानसभा, नवादा विधानसभा के साथ-साथ हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। हाल के दिनों में हिसुआ विधानसभा के प्रखंड हिसुआ के ग्राम पचाढा, धुरिहार, अरियन, सकरा, खानपुर, हिसुआ बाजार, मनवां, बलियारी, गोनर बिगहा आदि गांवों तथा अकबरपुर प्रखंड के मोहनार, कलौंदा, सकरपुरा, अकबरपुर बाजार, जफरा, फतेहपुर बाजार, डेरमा आदि गांव तथा नरहट प्रखंड के ग्राम चातर,बभनौर, और नरहट बाजार आदि का भ्रमण करके भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। डॉक्टर कुमार द्वारा बताया गया कि सदस्यता अभियान में सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है।

 


No comments