Nawada News : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण, लौंद में आयोजित समारोह में राजद पर जमकर किया हमला
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण, लौंद में आयोजित समारोह में राजद पर जमकर किया हमला
नवादा लाइव नेटवर्क।
नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के लौंद में सोमवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जमकर विपक्ष पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बिहार में एनडीए की सरकार ने काम किया है। आने वाले 2025 में भी एनडीए पूर्ण बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि 15 साल राजद की सरकार में बिहार की क्या स्थिति थी और अब क्या स्थिति है।
उन्होंने कहा कि जनता उन्हें 15 साल पहले ही नकार चुकी है। 2025 में एनडीए की पूर्ण रूप से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज, कोल्ड स्टोरेज, दूध उप्ताद का क्रय की व्यवस्था, जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
इस मौके पर सहकारिता मंत्री सह नवादा प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, रजौली पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, एमएलसी अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
No comments