Bihar News : पाकिस्तान के साथ युद्ध में सीमा पर जाने के लिए बेचैन हैं पूर्व नौसैनिक : राजेश निराला
पाकिस्तान के साथ युद्ध में सीमा पर जाने के लिए बेचैन हैं पूर्व नौसैनिक : राजेश निराला
नवादा लाइव नेटवर्क।
बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ कार्यालय पटना में शुक्रवार को भारतीय नौसैनिक संघ बिहार इकाई द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें पूर्व नौसैनिकों ने पूरे जोश जुनून के साथ भाग लिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हम सभी पाकिस्तान के साथ युद्ध में जाने के लिए बेताब हैं। और वे चाहते हैं कि सरकार हमें सबसे पहले मौक़ा दे।
इस पाकिस्तान को धूल चटाने और घुटने टेकने के लिए सभी नौ सैनिक युद्ध के सारे कला कौशल अनुभव रखते हैं और इनके पास सभी तरह की दक्षता हासिल है। भारत माता की सेवा में अगर जान भी चली जाए तो हमें गर्व महसूस होगा।
आज की बैठक की अध्यक्षता नौसैनिक संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जे के सिन्हा ने किया। वहीं संचालन पेटी ऑफ़िसर सह मीडिया प्रभारी राजेश निराला ने किया।
इस बैठक में बिहार राज्य के सभी ज़िलों के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जिसमें मुख्यतः नौसैनिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के साथ साथ लेफ्टिनेंट सुनील पाण्डेय, लेफ़्टिनेंट अनिल यादव, लेफ्टिनेंट वाई एन राय, अशोक यादव तथा अन्य सैनिकगण शामिल थे।
No comments