Header Ads

Breaking News

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए दूसरी एडवाइजरी


 

यूक्रेन में नागरिकों के लिए हालात दिन प्रतिदिन बेकाबू होते जा रहे हैं। राजधानी कीव में रूसी सैनिकों के ताबड़तोड़ हमले के बाद दूसरे बड़े शहर खारकीव में रूसी सैनिक लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच खारकीव में भारत सरकार कुछ मिनटों में दूसरी एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय फिर दोहराया है कि भारतीय नागरिक तुरंत खारकीव शहर को खाली कर दें। बता दें कि इससे पहले भारत सरकार की एडवाइजरी के कुछ ही देर बाद खारकीव में रूसी सैनिकों ने मिसाइल अटैक किया था।

रूस के खारकीव में हालात बेकाबू हो गए हैं। अभी अभी भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी, कहा था कि शाम 6 बजे तक सभी खारकीव छोड़ दें। इस एडवाइजरी के तुरंत बाद रूस ने खारकीव में मिसाइल दागी है। जानकारी मिली है कि खारकीव के सिटी काउंसिल बिल्डिंग में रूसी सैनिकों ने मिसाइल दागी है। इसके अलावा खारकीव में अस्पतालों पर भी नुकसान की खबर है।


भारत सरकार ने एक बार फिर एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि भारतीय नागरिक तुरंत खारकीव शहर को खाली करें या फिर पश्चिम की ओर बढ़ें। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय PESOCHIN, BBAAYE और BEZLYUDOVKA शहरों के लिए निकल जाएं। एडवाइजरी के मुताबिक किसी भी परिस्थितियों में उन्हें आज 18:00 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन बस्तियों में पहुंचना होगा।


No comments