Header Ads

Breaking News

Nawada News : किशोरी के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर वीडियो किया वायरल

 


किशोरी के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर वीडियो किया वायरल

20 मार्च को हुई घटना, तीन दिनों पूर्व किया गया वीडियो वायरल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के कौआकोल थाना इलाके में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। पीड़िता एक गांव की है। घटना करीब 9 दिन पुरानी यानि 20 मार्च की बताई गई है। इतने दिनों तक मामला दबा रहा। लेकिन, वीडियो वायरल होने के बाद बात थाना-पुलिस तक पहुंच गई। 

पुलिस के स्तर से मामले की जांच शुरू हो गई है। लेकिन, कोई पदाधिकारी फिलहाल कुद बोल नहीं रहे हैं। मामले को कौआकोल थाना की पुलिस ने महिला थाना को स्थानांतरित कर दिया है। छह युवकों पर दुष्कर्म और उसकी वीडियो बनाने का आरोप है। 


सोमवार 28 मार्च को पीड़िता अपने परिजनों के साथ कौआकोल थाना पहुंच कर आपबीती सुनाई। बताया गया कि किशोरी शौच करने गई थी। तभी छह लड़कों ने पकड़ लिया। दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चार लड़कों ने वीडियो बनाया। तीन दिन पहले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके बाद पीड़िता थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

इस बाबत कौआकोल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। महिला थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के पूर्व पुलिस जांच कर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। प्रयास है कि आरोपितों की धर-पकड़ हो जाए।

No comments