Breking News : नहीं रहे पूर्व जिला पार्षद अर्जुन राम, हार्ट अटैक से हुआ निधन
![]() |
दिवंगत अर्जुन राम |
नहीं रहे पूर्व जिला पार्षद अर्जुन राम, हार्ट अटैक से हुआ निधन
नवादा लाइव नेटवर्क।
पूर्व जिला पार्षद और भाजपा नेता रहे अर्जुन राम का निधन हो गया। झारखंड के बोकारो में मंगलवार की रात उनका निधन हुआ।हार्ट अटैक से निधन हुआ है।
बताया गया कि वे भतीजी की शादी में शामिल होने बोकारो गए थे। अचानक तबीयत खराब हुई। परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां निधन हो गया।
स्वर्गीय राम रोह प्रखंड के दिरमोबारा गांव के निवासी थे। जिला पार्षद भी रहे थे। बहु इनदिनों मुखिया हैं। खुद 2015 का चुनाव भाजपा के टिकट पर और 2020में निर्दलीय रजौली सुरक्षित सीट से लड़े थे, सफलता नहीं मिली थी। असमय निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर कायम हो गया है।
पार्थिव शरीर को बोकारो से गांव लाया जा रहा है।
पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, संसद प्रतिनिधि शशि भुसब कुमार बबलू सहित अन्य नेता-कार्यकर्ताओं ने निधन पर शोक जताया है।
No comments