Header Ads

Breaking News

Nawada News : शिक्षक विनोद कुमार का असामयिक निधन, संघ ने जताया शोक

शिक्षक विनोद कुमार का असामयिक निधन, संघ ने जताया शोक 

 नवादा लाइव नेटवर्क। 

नवादा जिले के रोह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियारी के शिक्षक विनोद कुमार का शुक्रवार 15 अप्रैल को असामयिक निधन हो गया। वे 54 साल के थे। उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि विनोद कुमार हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के शिक्षक थे। उनके निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। अध्यक्ष श्रीसिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से नियमानुसार उनके आश्रित को अनुग्रह राशि देने की भी मांग की। 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में उनके सहपाठी रहे ललितेश्वर शर्मा, संयुक्ता, रेनू कुमारी, धनंजय कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, रंजू कुमारी, दिनेश कुमार पांडे आदि शामिल है। बता दें कि दिवंगत शिक्षक मूलत: कौआकोल प्रखंड के पांडेय गंगौट के निवासी थे। इधर, निधन से घर परिवार व गांव-टोले में शोक की लहर पसर गई है।

No comments