Header Ads

Breaking News

Breaking News : नवादा के दो किशोरों का शव नालंदा में पहाड़ी पर मिला, सात दिनों से था लापता

नवादा के दो किशोरों का शव नालंदा में पहाड़ी पर मिला, सात दिनों से था लापता

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के दो किशोरों का शव मंगलवार 17 मई को क्षत-विक्षत हालात में नालंदा जिले में पहाड़ी पर से बरामद हुआ। गिरियक पहाड़ी स्थित विष्णुपद मंदिर के समीप शव पड़ा था। दोनों शव को पुलिस बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दी है। दोनों मृतक वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बरनामा गांव निवासी मिट्ठू मांझी का 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार एवं अकलू मांझी का 13 वर्षीय पुत्र काले मांझी बताया गया। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई।

 




सूचना के बाद नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा, एसडीपीओ राजगीर प्रदीप कुमार, राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, गिरीयक थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। मृतक के पिता मिट्ठू ने बताया कि दोनों पांच-छह दिनों से घर नहीं गया था। उसका बेटा लौंडा नाच दल में काम किया करता था। काले मांझी भी उसी के साथ रहता था। हालांकि उसने किसी ने दुश्मनी से भी इंकार किया। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस अनुसंधान में ही मौत के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बताया गया कि गिरियक पंचाने नदी के पास स्थित पहाडी की ओर मंगलवार को कुछ लोग गए। वहां से बदबू आने के बाद लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वहां शव पाया गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों किशोरों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। 

बता दें कि नालंदा जिले का गिरियक थाना इलाका नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके का सीमावर्ती क्षेत्र भी है। खासकर बरनावां गांव गिरियक से काफी सटा हुआ इलाका है।
 

No comments