Header Ads

Breaking News

Breaking News :पुलिस को गच्चा दे गया एक अपराधी, वाहन से कूदकर हो गया फरार

पुलिस को गच्चा दे गया एक अपराधी, वाहन से कूदकर हो गया फरार

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के कौआकोल थाना की पुलिस को एक बंदी ने गच्चा दे दिया। पुलिस की अभिरक्षा से वह फरार हो गया। वाक्या तब हुआ जब पुलिस आरोपित को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए लेकर आ रही थी। रास्ते में ही वह हथकड़ी खोलकर वाहन से कूद गया। साथ रहे पुलिस वाले जबतक संभल पाते काफी दूर निकल चुका था। 

इस घटना को पुलिस की बड़ी लापरवाही के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि उसकी पुन: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कुछ माह पूर्व ही इसी प्रकार का वाक्या इसी थाने में हुआ था। जब शराब के साथ गिरफ्तार एक महिला थाने से ही फरार हो गई थी। तब कुछ घंटे बाद ही उसकी गिरफ्तारी हो गई थी।

बताया जाता है कि कौआकोल थाना कांड संख्या-142/21 के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार पिता-राजकुमार महतो को पुलिस ने शनिवार को उसके गांव रुस्तमपुर से गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया था। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पुलिस निगरानी में सरकारी वाहन से रविवार को न्यायिक हिरासत के लिए नवादा ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौका पाकर अभियुक्त किसी तरह हथकड़ी खोलकर वाहन से कूदकर फरार हो गया। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार वह कौआकोल-पकरीबरावां पथ पर सितुआ मोड़ से गुलनी के बीच में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ। इस घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चकमा देकर फरार हुए अभियुक्त की फिर से गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि 9 मई 2021 को रुस्तमपुर गांव के दिनेश महतो की पत्नी लगनी देवी ने अपने गांव के ही राजकुमार महतो,उनकी पत्नी सरिता देवी एवं पुत्र शुभम कुमार तथा मनीष कुमार प

No comments