Header Ads

Breaking News

Nawada News : लोक अदालत के जरिए 8 साल की दूरियां हुई खत्म, गिले-शिकवे भूलकर मिले गले

लोक अदालत के जरिए 8 साल की दूरियां हुई खत्म, गिले-शिकवे भूलकर मिले गले

 राष्ट्रीय लोक अदालत में 716 मामलों का हुआ निपटारा, बैंकों ने 586 ऋण वादों को निपटाया 


नवादा लाइव नेटवर्क। 


व्यवहार न्यायालय नवादा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला जज राजेश नारायण सेवक पांडेय, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधेष्याम शुक्ल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव मंगला तथा विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 


उद्घाटन संबोधन में जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एक महान पर्व है। जिसे उत्साह के साथ मनाने की आवश्यकता है। इस अदालत के फैसला से न तो किसी की जीत होती है और ना ही किसी की हार। लोक अदालत के फैसला से समाज में भाईचारा बना रहता है। मंच का संचालन प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार राम ने किया। अदालत के संचालन के लिये 16 बेंचों का गठन किया गया था।

कुल 716 मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निपटाया गया। बैंक ऋण के 586 मामलों को निपटाते हुए 81 लाख 8 हजार 400 रुपये की वसूली की गई। वहीं किस्त के आधार पर 3 करोड़ 38 लाख 96 हजार 330 रुपये का भुगतान किये जाने का समझौता हुआ। 

 


दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने 255 ऋण वाद में एक करोड़ 39 लाख 56 हजार 39 रुपये का ऋण राशि का समझौता करते हुए 40 लाख 40 हजार रूपये वसूले। पंजाब नेशनल बैंक ने 225 ऋणियों के साथ 70 लाख 86 हजार 811 रुपये ऋण राषि का समझौता करते हुए 20 लाख 31 हजार प्राप्त किया।

यूनियन बैंक ने 34 ऋणियों के साथ समझौता करते हुए 7 लाख 75 हजार रूपये वसूले। भारतीय स्टेट बैंक ने 17 ऋणियों के साथ समझौता करते हुए 9 लाख 12 हजार ऋण राषि वसूल किये। बेैंक ऑफ इंडिया ने 14 ऋणियों के साथ समझौता करते हुए 3 लाख 20 हजार रूपये ऋण राषि प्राप्त किये। वहीं केन्द्रीय सहकारित बैंक ने 6, केनरा 4, बैंक ऑफ बड़ोदा एक ऋणी के साथ समझौता किये।  

इसके अलावा व्यवहार न्यायालय में लंबित 110 विभिन्न मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निपटाया गया। एक पारिवारीक विवाद में भी समझौता कर दोनो पक्ष ने राहत की सांस ली। 20 उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र का सुधार किया गया।

 


अदालत काे संचालित करने में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार पंकज, शशिकांत ओझा, अरविन्द कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ला, प्रवीण कुमार सिंह, अमित कुमार पांडेय, प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार अविनाश, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविन्द कुमार गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी दिवाकर कुमार, राजीव कुमार, आदिति कुमारी, कंचन प्रभा व रूपा रानी सक्रिय भूमिका निभाते दिखे। आदलत के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला प्रशासन, सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवकतागण को धन्यवाद दिया।

सालों तक अदालत का चक्कर लगाने के बाद आपसी समझौता के आधार पर मामलों को निटाने वाले नरहट थाना क्षेत्र के भम बिगहा निवासी उमेश यादव ने कांगो यादव, छोटन यादव व ललिता देवी के साथ समझौता कर आपस में मेल जोल किया। सभी वर्ष 2014 से अदालत का चक्कर लगा रहे थे।

No comments