Header Ads

Breaking News

Nawada News : जानिए, ऐसा क्या हुआ कि रास्ते से ही लौट गई बारात और दुल्हन ससुराल की बजाय पहुंच गई अस्तपाल

जानिए, ऐसा क्या हुआ कि रास्ते से ही लौट गई बारात और दुल्हन ससुराल की बजाय पहुंच गई अस्तपाल


नवादा लाइव नेटवर्क।

इसे दबंगई कहें या शरारत घटना कल्पना से परे रही। डीजे बजाने के फेर में एक शादी टूट गई। बारात रास्ते से ही लौट गई। दुल्हन शादी का जोड़ा पहनने के पहले अस्पताल पहुंच गई। यह घटना है नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के पचंबा गांव की। रविवार को यह घटना हुई। शादी टलने से दुल्हन व उसका परिवार सदमे में हैं।

वाक्या कुछ यूं है कि पचम्बा गांव निवासी राजेश चौहान की बेटी संगीता कुमारी का विवाह 15 मई 2022 की रात को होना था। गांव के कुछ लोगों ने लड़की पक्ष को शादी में डीजे बजाने के लिए दवाब बनाया। लड़की के पिता व परिजनों ने आर्थिक समस्या बताते हुए असमर्थता जताई। जिसके बाद कुछ लोग दंबगई पर उतर आए और गांव से ही एक डीजे लेकर पहुंचे और 10 हजार रुपये की मांग करने लगे। नहीं देने पर मारपीट पर उतारू हो गए। 


परिजनों ने बताया कि गांव के ही रामबालक चौहान,उमेश चौहान,कमलेश चौहान सहित कुछ लोगों ने रुपये नहीं देने पर मारपीट करने लगे। तलवार और लाठी के वार कर कई लोगों को जख्मी कर दिया। दुल्हन के पेट पर भी ईंट से वार किया गया। घटना में दुल्हन, उसकी बहन साहिला, उसके दो चाचा वजीर चौहान, राजू चौहान जख्मी हो गए। घर में घुसकर सामानों को तोड़-फोड़ दिया। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना सिरदला थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 4 लोगों को हिरासत में ली। सभी घायलों काे इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़का पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचे। इसी जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के कौआवारी गांव से बारात आ रही थी। संगीता की शादी नरेश चौहान के पुत्र बसंत चौहान से होनी थी।
इस प्रकार हंसी-खुशी के माहौल में आयोजित हो रही एक गरीब परिवार की बेट की शादी का टलना समाज के सभ्य लोगों काे रास नहीं आ रहा है। लोग घटना की तीख्री निंदा कर रहे हैं।

No comments