Header Ads

Breaking News

Nawada News : नशे में धुत मुखिया जी चढ़े पुलिस के हत्थे, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

नशे में धुत मुखिया जी चढ़े पुलिस के हत्थे, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

नवादा लाइव नेटवर्क।

नशे में धुत मुखिया जी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल थाने के हवालात में हैं। पुलिस जेल भेजने की तैयारी में है। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। नशे की हालत में गांव में ही हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और गिरफ्तार कर लिया।

नवादा सदर प्रखंड के जमुअावां-पटवासराय पंचायत के मुखिया विरेंद्र मांझी की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी रविवार को की गई। पुलिस के अनुसार वे अत्यधिक नशे में पाए गए। कादिरगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि जांच में मुखिया जी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन एक जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया, वह भी तब जबकि पद की शपथ के दौरान शराबबंदी से संबंधित शपथ भी उन्होंने लिया था। वैसे, जिले के ये पहले मुखिया या जन प्रतिनिधि नहीं हैं जो शराब के नशे में धरे गए हों। इसके पूर्व नारदीगंज में भी एक मुखिया शराब के नशे में धरे गए थे। कई जनप्रतनिधियों की गिरफ्तारी हुई है। फिर भी शराब का मोहपाश जनप्रतिनिधियों से समाप्त नहीं हो रहा है। 

No comments