Header Ads

Breaking News

Nawada News : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यता अभियान को किया गया तेज

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यता अभियान को किया गया तेज
 

नवादा लाइव नेटवर्क। 


जिला प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा का सदस्यता अभियान पूरे जिले भर में जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विभिन्न अंचलों में अंचल अध्यक्ष सचिव के नेतृत्व में विद्यालय - विद्यालय जाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के साथ शंभू प्रसाद सिंह एवं ललितेश्वर शर्मा ने काशीचक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क कर सदस्यता दिलाई। इधर नारदीगंज अंचल में मनोज झा, रविनंदन एवं प्रवीण कुमार विद्यालयों का दौरा कर सदस्यता अभियान को गति देने में जुटे हैं।

 नवादा सदर प्रखंड में जिला सचिव संजय पासवान के द्वारा कई शिक्षकों को संघ की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा शिक्षकों में सदस्यता लेने के प्रति  गहरी अभिरुचि देखी जा रही है। इससे शिक्षक संघ मजबूत होगा।


No comments