Header Ads

Breaking News

Nawasa News : दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का अपहरण, नवादा जिले के गोविंदपुर की घटना, तफ्शीश में जुटी पुलिस

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का अपहरण, नवादा जिले के गोविंदपुर की घटना, तफ्शीश में जुटी पुलिस  

नवादा लाइव नेटवर्क।


घटना नवादा जिले के गोविंदपुर थाना इलाके की है, जहां की एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को अगवा कर लिया गया है। 23 दिनों पूर्व वह दुष्कर्म की शिकार हुई थी, अब अपहरण का शिकार हुई है। मामला गंभीर है। किशोरी की मां ने शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 5 लोगों को इस मामले में आरोपित किया गया है। घटना 20 मई की बताई गई है।


एसएचओ गोविंदपुर श्याम कुमार पांडे ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव के ही 5 लोगों पर अपहरण का आरोप लगा है। जांच की जा रही है। किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि 28 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा कर उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। लड़की रात्रि 8 बजे अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर आयोजित रामलीला देखने जा रही थी, इसी दौरान गांव के ही दो युवकों दीवान राजवंशी व मुकेश राजवंशी ने मुंह पर दुपट्टा बांधकर उसे अगवा कर लिया था। सुनसान स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दिया था। बेहोशी की हालत में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया था।

घटना के बावत गोविंदपुर थाना में दोनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 2 मई को दीवान राजवंशी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़सा से और मुकेश राजवंशी को खरसान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

कांड के दोनों आरोपितों के जेल में रहते अब पीड़िता का अपहरण कर लिया गया है। इस घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस लगातार किशोरी की बरामदगी और आरोपितों की तलाश में जुटी है। 

No comments