Header Ads

Breaking News

JP ko shraddhaanjali : संपूर्ण क्रांति मोर्चा ने जेपी को किया याद, राजगीर में सम्मेलन आयोजित

 


संपूर्ण क्रांति मोर्चा ने जेपी को किया याद, राजगीर में सम्मेलन आयोजित 

 
नवादा लाइव नेटवर्क।

संपूर्ण क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार 5 मई को गायत्री हाल राजगीर में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में जेपी सेनानियों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया। 

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल सह समाजसेवी मुकेश त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि सभी जेपी सेनानियों और भूमिगत को सम्मानित किया जाए। महामंत्री झारखंड संपूर्ण क्रांति मोर्चा मनोज कुमार सिन्हा व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्रीहरि हरेंद्र सिंह ने सभी जेपी सेनानियों को एक समान केंद्र से पेंशन दिए जाने की मांग की। कुशवाहा नंदन, हिमायू अंसारी, डॉ एसके सिन्हा, भुनेश्वर उपाध्याय, रंजीत कुमार, जसवंत सिंह, धर्मवीर कुमार ने अपने विचारों को रखा। अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद ने और मंच का संचालन दिलीप कुमार सिन्हा अधिवक्ता ने किया। 

 


आगामी 25- 26 जून को सिताबदियारा सारण में आपातकालीन विरोधी सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 11 अक्टूबर 2022 को छपरा से पटना तक जेपी सेनानी पदयात्रा और जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। एक प्रस्ताव में कहा गया कि महंगाई भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए और बेरोजगारों को काम दिया जाए। 



No comments