Header Ads

Breaking News

Adhiwakta sangh chunav : अध्यक्ष पद पर अरुण और महासचिव पद पर संत शरण आगे, वोटों की गिनती जारी

  


अध्यक्ष पद पर अरुण और महासचिव पद पर संत शरण आगे, वोटों की गिनती जारी

नवादा लाइव नेटवर्क।

जिला अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2022 को लेकर मतगणना जारी है।  व्यवहार न्यायालय, नवादा के पूर्वी हिस्से में स्थित गवाह शेड में भारी गहमागहमी के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। 

बिहार बार कौंसिल के द्वारा प्रतिनियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक सह अधिवक्ता पटना हाइकोर्ट अरुण कुमार झा के देखरेख में मतगणना जारी है। अभी तक चौथे राउंड की गिनती हो चुकी है और पांचवे राउंड की गिनती चल रही है।

 फिलहाल, चौथे राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिन्हा, महासचिव पद के लिए सन्त शरण शर्मा रेस में आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड की गिनती में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा को 184 मत मिले हैं जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी अश्वनी कुमार को 136 मत प्राप्त हुए हैं। 

महासचिव पद के प्रत्याशी सन्त शरण शर्मा 239 मत लाकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं। इनके निकटतम प्रत्याशी महेश कुमार विश्वकर्मा को 63 मत प्राप्त हुए हैं।  संयुक्त सचिव पद पर डॉ. संजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार और मनोज कुमार रेस में हैं। 


बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिन्हा, अश्वनी कुमार, उमाकांत सिंह, अशोक कुमार(3) और अशोक कुमार चुनाव मैदान में थे, इस पद के लिए एक प्रत्याशी का चयन होना है।

महासचिव पद के लिए सन्त शरण शर्मा, अजीत कुमार, जयराम प्रसाद, महेश विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, रमाकांत कुमार, अरविंद कुमार शर्मा और रविन्द्र कुमार सिन्हा चुनावी दंगल में जोर आजमाईश कर रहे थे, इस पद पर एक प्रत्याशी का चुनाव होना है। 

जबकि संयुक्त सचिव के लिए तीन प्रत्याशियों का चुनाव होना है। इसके लिए मनोज कुमार, संतोष कुमार, डॉ संजय कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार सिन्हा और संजय कुमार मैदान में हैं, जिसमें संजय कुमार को 193, डॉ. संजय कुमार मिश्रा को 188 और मनोज कुमार को 144 मत प्राप्त हो चुके हैं।

 




No comments