Header Ads

Breaking News

Breaking News : सदर अस्पताल में इलाजरत बंदी छोटू यादव फरार


 सदर अस्पताल में इलाजरत बंदी छोटू यादव फरार

नवादा लाइव नेटवर्क।

मंडल कारा नवादा में बंद विचाराधीन कैदी विनय उर्फ छोटू यादव फरार हो गया। पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल नवादा  में वह इलाज के लिए भर्ती था। उसका एक पैर सुन हो गया था। 

कारा अधीक्षक अजित कुमार ने बंदी के फरार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पैर सुन रहने चलने फिरने में दिक्कत थी। जानकारी के बाद उसे 8 जुलाई को सदर अस्पताल भेजा गया था। शुक्रवार 15 जुलाई की सुबह वह फरार हो गया। कारा अधीक्षक के अनुसार वह चलने से लाचार था। सम्भव है कि किसी वाहन से वह भागा है। भागने में उसकी मदद अन्य लोगों द्वारा की गई होगी।

बता दें कि भगोड़ा कैदी नवीन जिले के रोह प्रखंड के मानकर गांव का निवासी है। हत्या के मामले में जेल में बंद था।

फिलहाल, कैदी के भागने के बाद जिला से लेकर कारा प्रशासन तक मे हड़कंप मचा है। पिछले 10 दिनों में पुलिस अभिरक्षा से बन्दी के भागने की यह तीसरी घटना है। एक दिन पहले यानी 14 जुलाई को कोर्ट में रिमांड के लिए गोविंदपुर थाना की पुलिस द्वारा लाए जा रहे बंदी डीसी यादव उर्फ विक्की हथकड़ी का रस्सी तोड़कर नवादा के खुरी पुल के पास से फरार हो गया था। वह महूँगाय का निवासी था। उसकी तलाश अभी जारी ही थी कि नवीन उर्फ छोटू यादव फरार हो गया। इसके पहले सीतामढ़ी थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार गया जिले के वजीरगंज थाना इलाके के मलिकपुर गांव का नौशाद अंसारी उर्फ मंटू फरार हो गया था। शराब के साथ मंटू पकड़ा गया था। कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल उसे लाया गया था, जहां हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया था। 

फिलहाल, तीनो बंदियों के भागने की वारदात नगर थाना इलाके में हुई है। नगर थाना में ही fir दर्ज हुआ है। किसी भगोड़े की बरामदगी नहीं हुई है।

 





No comments