Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा के पुलिसिंग सिस्टम पर भड़के चिराग पासवान, मुख्यमंत्री और डीजीपी से करेंगे शिकायत,पुलिस पर महिला की पिटाई और निर्वस्त्र करने का है आरोप

  



नवादा के पुलिसिंग सिस्टम पर भड़के चिराग पासवान, मुख्यमंत्री और डीजीपी से करेंगे शिकायत,पुलिस पर महिला की पिटाई और निर्वस्त्र करने का है आरोप

नवादा लाइव नेटवर्क

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने नवादा में पुलिसिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह कैसी पुलिस है जो रात में 12 बजे घर घुसकर महिला को पिटती है। 6 दिन बीत गए उसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। घटना के 6 दिन बीत गए एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। वे इस बात पर ज्यादा तब भड़क गए जब पूर्व सांसद और पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार का फोन महिला थानाध्यक्ष ने काट दिया। एसपी से स्वयं चिराग पासवान ने बात की तो गोलमोल जवाब देने लगे। उन्होंने महिला के साथ अभद्रता और अमानवीयता करने वाले पुलिस वालों को असामाजिक तत्व तक कह दिया।

 वीडियो में देखें सांसद चिराग पासवान का बयान





सांसद चिराग शनिवार 23 जुलाई की शाम को नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव पहुंचे थे। वहां की एक महिला के साथ घर में घुसकर पुलिस कर्मियों ने मारपीट किया था। महिला की शिकायत थी कि उसके कपड़े फाड़ निर्वस्त्र कर दिया गया था। इज्जत बचाना मुश्किल हो गया था। घटना 18 जुलाई की मध्य रात्रि को हुई थी। इस मसले पर कौआकोल थानाध्यक्ष का बयान था कि वरीय अधिकारी वहां मौजूद थे। इस घटना के एक दिन पूर्व  गांव में दो जाति विशेष के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। अगले दिन रात में पुलिस की भारी भरकम्प फौज पीड़िता के घर पहुंची थी। आरोप है कि दरवाजा तोड़कर पुलिस घर में घुसी थी। पीड़िता के साथ अमानवीयता की गई थी। 


अगले दिन से पीड़िता इंसाफ के लिए एसपी से लेकर महिला थाना तक जाकर इंसाफ की गुहार लगती रही, लेकिन अबतक कहीं सुनवाई नहीं हुई है। इंसाफ मिलना तो दूर की बात।

मामले की जानकारी के बाद लोजपा की टीम घटना की जांच के लिए सरौनी गांव पीड़िता के घर पहुंची थी।


 पीड़िता और परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद सांसद चिराग और पूर्व सांसद डॉ अरुण महिला थानाध्यक्ष और एसपी से बात कर अबतक की कार्रवाई की जानकारी लेना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस अधिकारी कन्नी काट निकल जाना चाह रहे थे। इससे सांसद और पूर्व सांसद काफी नाराज दिखे।

चिराग ने आगे कहा कि जिस तरह से पुलिस रात में घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी वैसे में कोई असामाजिक तत्व भी रात में बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। उन्होंने कहा कि कोई सर्च वारंट भी पुलिस के पास नहीं था। महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी। इस घर में कोई पुरूष भी नहीं थे। सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह सब क्या हो रहा है? बात को मुख्यमंत्री और डीजीपी तक पहुंचाएंगे।


बहरहाल, सरौनी की यह घटना के बारे में महिला का बयान सत्य है तो नवादा पुलिस के लिए आने वाला समय मुश्किलें खड़ा करने वाला साबित हो सकता है। सांसद चिराग और उनकी पार्टी का जांच दल के पहुंचने से ही इसकी शुरुआत हो गई है। 

सरौनी दौरे के वक्त सांसद चिराग के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, शोभा पासवान, परशुराम पासवान सहित कई अन्य नेता को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।




No comments