Header Ads

Breaking News

Nikay chunav 2022 : जिले में शुरू हुई नगर निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां, हिसुआ के चुनाव पर बना है संशय, 1500 कर्मियों को दी जाएगी मतदान की ट्रेनिंग, ईवीएम से होगा चुनाव



जिले में शुरू हुई नगर निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां, हिसुआ के चुनाव पर बना है संशय, 1500 कर्मियों को दी जाएगी मतदान की ट्रेनिंग, ईवीएम से होगा चुनाव 

नवादा लाइव नेटवर्क। 

नवादा जिले के तीन शहरी क्षेत्रों में बोर्ड गठन के लिए चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा 3 शहरी क्षेत्रों नगर परिषद नवादा, नगर परिषद वारिसलीगंज और नव सृजित नगर पंचायत रजौली का चुनाव कराने के लिए जरूरी तैयारियों में जुट गई है। तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह द्वारा किया गया। 

नगर पालिका आम निर्वाचन-2022 को स्वच्छ ,निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षात्मक बैठक के दौरान डीएम ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दी। 

कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला स्थापना उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि लगभग 1500 कर्मियों की प्रतिनियुक्त की जायेगी, इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक टेकनीकल सहायक की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। नोटीफिकेशन के बाद कन्हाई लाल इंटर स्कूल में प्रशिक्षण मतदान कर्मियों को दिया जायेगा। 

    नगर परिषद एवं नगर पंचायत का मतदान ईवीएम मशीन से होगा। जिले में पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीन उपलब्ध है। सामग्री कोषांग का संचालन जिला पार्षद के सभागार में दिनांक 05.09.2022 तक करने का निर्देश दिया गया।

 मतगणना और पार्टी डिस्पैच केएलएस काॅलेज नवादा से किया जायेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि केएलएस काॅलेज में सिमित संख्या में कमरे का अधिग्रहण करें, जिससे कि विद्यार्थियों के पढ़ाई में प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े। मतगणना केवल एक दिन में सम्पन्न हो जायेगी।    

 नगर परिषद क्षेत्र नवादा, वारिसलीगंज और नगर पंचायत रजौली में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 247 है। इसके अलावा ईवीएम कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया कोषांग, बज्रगृह कोषांग, मुख्य निर्वाचक कोषांग आदि के समीक्षा की गयी एवं नोडल पदाधिकारियों को ससमय सभी कार्यां को आयोग के निर्देश में करने को कहा गया। 

 बताया गया कि सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। मतदाता सूची को 28 अगस्त 2022 तक अंतिम रूप दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्रों से संबंधित आगत सभी आपत्तियों का दो दिन में निस्पादन कर लें। 

   बैठक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, मो. नैय्यर एकबाल उप विकास आयुक्त, डाॅ. कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता, अनुराग कौशल जिला परिवहन पदाधिकारी, मो. मुस्तकीम जिला भूअर्जन पदाधिकारी, उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, सत्येंद्र प्रसाद डीपीआरओ, प्रशांत अभिषेक वरीय उपसमाहर्ता, श्रीमती प्रियंका सिंहा स्थापना प्रभारी, संतोष कुमार निदेशक डीआरडीए, संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि हिसुआ नगर परिषद चुनाव को लेकर स्थिति अबतक स्पष्ट नहीं हो सकी है।















No comments