Header Ads

Breaking News

Good News : पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव के नए पेट्रोल पंप का हुआ भूमि पूजन, एनएच31 पर पकड़िया मोड़ के पास हुआ भूमि पूजन

   




पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव के नए पेट्रोल पंप का हुआ भूमि पूजन, एनएच31 पर पकड़िया मोड़ के पास हुआ भूमि पूजन

नवादा लाइव नेटवर्क।

पटना_रांची राजमार्ग 31(नया एनएच20) पर पकड़िया मोड़ के पास इंडियन ऑयल का नया पेट्रोल पंप जल्द खुलेगा। इसके लिए शनिवार 10 सितंबर (भादो पूर्णिमा) को भूमि पूजन किया गया। यह पंप पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव का है। 


विद्वान ब्राह्मण द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया गया। इस मौके पर श्री यादव के पारिवारिक सदस्यों के अलावा उनके ग्रामीण पूर्व मुखिया अर्जुन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 


पूर्व जिला पार्षद का यह दूसरा पेट्रोल पंप है। इसके पूर्व से नवादा_जमुई पथ पर बाघीबरडीहा मोड़ के पास इनका चक्रपाणि पेट्रोल पंप संचालित है। 

शिलान्यास के मौके पर पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि उपभोक्ताओं और ग्राहकों के लिए यहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी। ग्राहकों को पूरी संतुष्टि मिले हमारा प्रयास रहेगा। 

 


उन्होंने कहा की जल्द ही पंप को चालू किया जाएगा। यह पंप एनएच31 का गौरव होगा। 




No comments