Header Ads

Breaking News

Nawada News : पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव का है 50 वां जन्म दिन, दी जा रही है बधाईयां

 


 पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव का है 50 वां जन्म दिन, दी जा रही है बधाईयां

नवादा लाइव नेटवर्क।

पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव गुरुवार 15 सितंबर को अपना 50 वां जन्म दिन मना रहे है। गोल्डन जुबली जन्मोत्सव पर घर परिवार में खुशियों का माहौल है। 

बुधवार की रात से ही उन्हें उनके शुभेक्षु शुभकामनाएं दे रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग उनके नवादा वीआईपी कॉलोनी आवास पर बधाईयां देने पहुंचे। लोग उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।


श्रीयादव मूलतः नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के बाली गांव के निवासी हैं। 2001 में अपने गृह प्रखंड से जिला पार्षद निर्वाचित हुए थे। बीच के दिनों में कुछ साल शिक्षक की नौकरी की। फिलहाल समाजसेवा में लगे हुए हैं। अच्छा खासा व्यवसाय भी इनका है। 

अपने जन्म दिन के मौके पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मूल उद्देश्य   सच्चा कर्म होना चाहिए। एक शिक्षक परिवार से होने के कारण हमेशा समाज को सही रास्ता दिखाने का प्रयास रहा है। उन्होंने जन्म दिन की शुभकामना देने वाले इष्ट_मित्रों के प्रति आभार जताया है।

  





No comments