Header Ads

Breaking News

Nawada News : परशुराम अध्यक्ष और शिवकुमार सचिव निर्वाचित, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई नवादा का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष पद पर कांटे का हुआ मुकाबला

 


परशुराम अध्यक्ष और शिवकुमार सचिव निर्वाचित, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई नवादा का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष पद पर कांटे का हुआ मुकाबला

नवादा लाइव नेटवर्क।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा नवादा का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 25 सितंबर को नेशनल इंटर विद्यालय वारिसलीगंज में आयोजित हुआ।

 गुप्त मतदान के जरिए हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष परशुराम सिंह कांटे के मुकाबले में 1 मत के अंतर से जीत कर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए। इन्हें डॉ अखिलेश कुमार से कड़ी टक्कर मिली। परशुराम सिंह को 38, डॉ अखिलेश को 37 और ओम प्रकाश को 3 मत मिले। 

सचिव पद पर भी रोचक मुकाबला हुआ। शिवकुमार प्रसाद ने पंकज कुमार को 7 मतों के अंतर से पराजित किया। शिवकुमार को 40, पंकज को 33 और संजीव कुमार सुमन को महज 1 मत मिले। अन्य पदों पर भी दिलचस्प मुकाबला हुआ।              

 


बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जमाल रोड पटना से नियुक्त मतदान पर्यवेक्षक डा अनुज कुमार सिंह, मतदान पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सहायक मतदान पदाधिकारी कुणाल किशोर की उपस्थिति में चुनाव हुआ। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न होने के उपरांत मतगणना कराई गई।

जानिए किन्हें किस पद पर मिली कामयाबी

 परशुराम सिंह जिला अध्यक्ष. शिवकुमार प्रसाद जिला सचिव, डा राजेश कुमार सदस्य राज्य कार्यकारिणी, उपाध्यक्ष मयंक राज एवं अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष जवाहर प्रसाद जवाहर, संयुक्त सचिवी पंकज कुमार, उदय कुमार पासवान, अनंत कुमार आनंद, मुरली मनोहर, जितेंद्र कुमार, अध्यक्ष मूल्यांकन परिषद राजीव रंजन,सचिव मूल्यांकन परिषद किशोरी शरण वर्मा, प्रमंडल कार्य समिति में मुकेश कुमार एवं विनीता प्रिया विजयी हुए।   

  विजयी प्रत्याशी को शुभकामना देने गया से प्रमंडल कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार एवं उपाध्यक्ष देवाश्रय्य कुमार चंचल ,गया जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ,सदस्य जितेंद्र कुमार पहुंचे।         


      इसके उपरांत कार्यकारिणी के बैठक में चयनित पदाधिकारी/ प्रतिनिधि को कार्य विवरण प्रस्तुत किया गया है।                           

 मौके पर जिले के राज्य पार्षद,जिला पार्षद, अनुमंडल अध्यक्ष,सचिव,जिला कार्यकारिणी सहित जिले के  विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यपक,शिक्षक एवं सेवानिवृत शिक्षक आदि उपस्थित हुए

 देखें चुनाव परिणाम 

 


  




No comments