Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में नवरात्र पर डांडिया नित्य और जागरण में दिखी संस्कृति की झलक, गरबा की धुन पर थिरके लोग

  


नवादा में नवरात्र पर डांडिया नित्य और जागरण में दिखी संस्कृति की झलक, गरबा की धुन पर थिरके लोग

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा नगर के प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था सृजन आर्ट्स सह शकुंतला मेमोरियल म्यूजिक कॉलेज के द्वारा शहर के मिलन होटल में शुक्रवार को भव्य जागरण एवम डांडिया का आयेजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत "नव भक्ति नवरंग" कार्यक्रम के अंतर्गत मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के पूजन और आरती वंदन कर किया गया। 

इस अवसर पर संस्था के निदेशक विजय शंकर पाठक ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य अपनी संस्कृति और धर्म का सरंक्षण करना है। यह तभी संभव होगा जब हम और आप मिलकर संकल्प के साथ खुद अपने नौनिहालों को इसके बारे में बताएंगे। ऐसा आयेजन हमारी संस्कृति की पहचान कराती हैं।

नवरात्र के मौके पर आयोजित डांडिया, माता  जागरण और गरबा की धुनों पर क्या बच्चे क्या बड़े, सब जम कर थिरके। 

गुजरात और महाराष्ट्र की तर्ज पर नवादा में भी इस प्रकार के आयोजन ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

 यूट्यूब देखें वीडियो_


हो आए तेरे भवन...गीत पर देहाती कॉलोनी ब्रांच के जिया, वंदना आर्य, आदित्य गोयल,  बबीता कुमारी, रिंकू कुमारी, अंशिका कुमारी,  और सुजाता सिन्हा ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। 

 वहीं बीआरपी विजय बाजार ब्रांच के पिंकी बरनवाल और सारिका गुप्ता ने युगल नृत्य से समा बांध दिया।

 जय जय दुर्गे मां गीत पर निभा बरनवाल, रिंकी गुप्ता, ज्योति बरनवाल ने लोगों को खूब झूमाया। 

 मैं बालक तू माता शेरावालिए पर नृत्य अनुराधा, ऋषिका, निशा, सिमरन, तनु, सनसनी, तृषा कनिष्का, अनुष्का, अनन्या श्रेष्ठ ,ऐश्वर्या आदि ने किया। 

वहीं जागरण में वंदना, आजा आर्य, गोपाल कुमार सिन्हा, कृति, बबली, लक्ष्मी, प्रियंका, क्षमता सिंह, महेश कुमार, विकास कुमार, गौरव कुमार ने लोगों को नाचने को विवश किया। 

सैकड़ों लोगों ने जमकर डांडिया  में भाग लेकर मस्ती किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन वंदना आर्य एवं गोपाल कुमार सिन्हा ने किया। सभी नृत्य के कोरियोग्राफी नृत्य प्रशिक्षक पुरुषोत्तम कुमार ने किया। 





No comments