Header Ads

Breaking News

Nikay chunav 2022 : चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए तिथि और समय निर्धारित, कन्हाई इंटर स्कूल में प्रशिक्षण की व्यवस्था

 


चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए तिथि और समय निर्धारित, कन्हाई इंटर स्कूल में प्रशिक्षण की व्यवस्था

नवादा लाइव नेटवर्क। 

डीएम श्रीमती उदिता सिंह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका-सह- जिलाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में बिहार नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 का चुनाव कार्य सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कोषांग, नवादा के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों यथा-पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान पदाधिकारी, सेक्टर ऑफिसर, गश्ती दल दंडाधिकारी से संबंधित प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा में कुल 08 कमरों में दी जायेगी। 

 पीठासीन पदाधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 20 सितम्बर 2022 को प्रथम पाली में मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा कन्हाई ईंटर विद्यालय, नवादा में दी जायेगी। इसमें निर्वाचन प्रशिक्षण तथा ईवीएम का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। 

  इस बाबत डीपीआरओ ने बताया कि प्रथम मतदान पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण 20.09.2022 को प्रथम पाली में और द्वितीय प्रशिक्षण 27.09.2022 को होगा।  द्वितीय मतदान पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण 20.09.2022 को द्वितीय पाली में एवं द्वितीय प्रशिक्षण 27.09.2022 को होगा। 

 पीसीसीपी का प्रथम प्रशिक्षण 20.09.2022 को द्वितीय पाली में एवं द्वितीय प्रशिक्षण 27.09.2022 को होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण 29.09.2022 को द्वितीय पाली में एवं द्वितीय प्रशिक्षण 27.09.2022 को होगी। 

तृतीय मतदान पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण 21.09.2022 को प्रथम पाली में एवं द्वितीय प्रशिक्षण 28.09.2022 को होगी। 

तृतीय मतदान पदाधिकारी (पी0 3 सी0) का प्रथम प्रशिक्षण 21.09.2022 को द्वितीय पाली में एवं द्वितीय प्रशिक्षण 28.09.2022 को होगी। 

डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि मतगणना कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 21.09.2022 को द्वितीय पाली में एवं द्वितीय प्रशिक्षण 28.09.2022 को होगी। 

     कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया गया है कि प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक दिन कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा परिसर एवं शौचालय की सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय परिसर में वाहनों की देख-रेख के लिए एक सेक्सन लाठी बल एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। 

वरीय प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग ने बताया कि प्रशिक्षण दिवस में एक मेडिकल टीम, सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे, जो प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों का थर्मल स्कैनर करायेंगे और सैनिटाइजर एवं मास्क के साथ प्रवेश की अनुमति देंगे। सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री अनुराग कौशल, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग के मार्ग दर्शन में किया जायेगा।






No comments