Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में छठ की तैयारियां शुरू, घाटों की हो रही सफाई, कई समाजसेवी एक सप्ताह से कर रहे हैं काम की मॉनिटरिंग, इस बार भीड़ नियंत्रण और जाम से मुक्ति को खास इंतजाम

  


 नवादा में छठ की तैयारियां शुरू, घाटों की हो रही सफाई, कई समाजसेवी एक सप्ताह से कर रहे हैं काम की मॉनिटरिंग, इस बार भीड़ नियंत्रण और जाम से मुक्ति को खास इंतजाम

नवादा लाइव नेटवर्क।

वैसे तो हर पर्व में साफ सफाई और स्वच्छता का महत्त्व होता है, लेकिन बात अगर छठ की हो तो इसमें पवित्रता भी जुट जाता है।

छठ लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। इसलिए इसे महापर्व भी कहा जाता है। 

सूर्य उपासना के इस पर्व के प्रति लोगों की बड़ी आस्था जुड़ी होती है। ऐसे हर उन बातों का ख्याल रखा जाता जो जरूरी होता है।

 छठ के पहले दीपावली पर्व है। यह पर्व भी साफ सफाई का माना जाता है। कहा जाता है कि माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। हर घर वी दुकान में लोग साफ सफाई और रंग रोगन करते है। वहीं, छठ में गली_मोहल्ले तक की सफाई की जाती है।

दीपावली के छः दिनों बाद छठ पर्व मनाया जाता है। समय कम है सो लोग दीपावली के साथ छठ की तैयारियों में भी जुट गए हैं।

यूट्यूब लिंक पर देखें वीडियो:_


नवादा में छठ का सबसे बड़ा घाट मिर्जापुर सूर्य मंदिर घाट माना जाता है। हजारों व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ती है।

खुरी नदी के तट पर स्थित इस घाट की साफ सफाई का काम पिछले एक सप्ताह से जारी है। नगर परिषद के कर्मी जेसीबी और ट्रैक्टर से नदी घाट की सफाई में जुटे हैं।

इस बार कुछ खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं। व्रतियों के लिए पूर्व की भांति नदी में चैनल का निर्माण कराया जाएगा। साफ सफाई, रोशनी, माइकिंग, सुरक्षा व्यवस्था जैसे काम होंगे। 

इससे इतर इस बार भीड़ नियंत्रण और घाटों तक व्रतियों तथा श्रद्धालुओं के आने के लिए कुछ वैकल्पिक मार्ग भी बनाए जा रहे हैं।


 बीच नदी में चार स्थानों पर ह्यूम पाइप लगाया जा रहा है। रेल पुल के पास नदी में ह्युम पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग बनने से दोनों ओर से लोग आसानी से अर्घ्य अर्पण करने छठ घाट तक पहुंच सकेंगे। 

फिलहाल नदी में वैकल्पिक रास्ता बनाने, कचरा को दूर हटाने और घाट की सफाई, उग आई झाड़ियों को साफ करने का काम किया जा रहा है। 

समाजसेवी संजय साव, राजेश कुमार मुरारी, कैलाश यादव, रवि शास्त्री, सरोज सिंह आदि कार्य की मॉनिटरिंग करते देखे गए। राजेश मुरारी ने कहा कि छठ के पहले तैयारियां मुकम्मल हो जाएगी।





No comments