Header Ads

Breaking News

Nawada News : नम आंखों से माता को दी जा रही विदाई, नवादा में जारी है मां भगवती प्रतिमा का विसर्जन


न्यू एरिया नवादा 

नम आंखों से माता को दी जा रही विदाई, नवादा में जारी है मां भगवती प्रतिमा का विसर्जन

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवरात्र और दशहरा पर्व का समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नवादा में शुरू हो गया है। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना बाद गुरुवार 6 अक्टूबर को मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए उठाया गया। नम आंखों से भक्तों ने माता को विदाई दी। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने माता से सुखमय जीवन की कामना की।

देखें वीडियो_


न्यू एरिया

नवादा नगर के न्यू एरिया दुर्गा मंडप से माता की प्रतिमा को विदाई देने के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर_नारियां मौजूद थीं। विदाई के मौके पर सभी की आंखें नम हो गई थी। युवा वर्ग के लोग काफी उत्साह के साथ गाजे_बाज  की धुन पर नाचते गाते विसर्जन जुलूस में चल रहे थे।

न्यू एरिया

न्यू एरिया के अलावा महावीर मार्केट, गढ़पर सहित अन्य पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विधि व्यवस्था को लेकर सभी विसर्जन जुलूस के साथ पुलिस टीम भी चल रही थी।

महावीर मार्केट

इसके पूर्व बुधवार की रात दशहरा मेला में भारी भीड़ जुटी। रातभर मेला चलता रहा। हालांकि, बारिश के कारण सड़कें कीचड़मय हो गई थी, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। नगर के शोभ मंदिर तालाब, सकरी नदी घाट पर प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा है। 

बुंदेलखंड

कुल मिलाकर दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण रहा। जिला प्रशासन के अधिकारी शांतपूर्ण पूजा संपन्न होने से राहत की सांस ले रहे हैं।

गया रोड में कंधे पर मां की प्रतिमा लेकर निकले भक्तगण

दूसरी, ओर ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिमा विसर्जन का काम शुरू हुआ है। हालांकि, सम्पूर्ण जिले में प्रतिमा विसर्जन का काम अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। 







No comments