Header Ads

Breaking News

Nawada News : महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दी जन्म, नारदीगंज सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव, तीनों बच्चे स्वस्थ



महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दी जन्म, नारदीगंज सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव, मां के साथ सभी बच्चे स्वस्थ

नवादा लाइव नेटवर्क।

दो बच्चों का जन्म एक साथ होना बेहद सामान्य है, लेकिन नवादा जिले के नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 वर्षीया महिला ने गुरुवार को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दी। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एक साथ तीन बच्चों का जन्म होने से स्टाफ नर्स भी आश्चर्यचकित हैं। 

महिला निभा देवी इसी प्रखंड के सीतारामपुर गांव निवासी  नीतीश कुमार की पत्नी हैं। प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार की सुबह 8:44 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने 12 मिनट के अंतराल में एक एक कर तीनों बच्चों को जन्म दी।   इनमें तीनों लड़का है। बताया जाता है कि पहले से भी महिला को एक पुत्र है। सबसे पहला बच्चा उल्टा पैदा हुआ। 

बच्चों के जन्म की टाइमिंग व वजन

 पहला बच्चा 10:28 में हुआ, जिसका वजन 1 केजी 220 ग्राम पाया गया।

दूसरा बच्चा 10:30 में हुआ, जिसका वजन 1 केजी 685 ग्राम था।

 वहीं तीसरा बच्चा 10:39 में पैदा हुआ जिसका वजन 1 केजी 385 ग्राम था।

स्वास्थ्यकर्मियों ने की मेहनत

सफल प्रसव कराने में चिकित्सक डॉ विजय कृष्ण परमेश्वरम, एएनएम सुरेखा कुमारी, रीता कुमारी, ममता सरस्वती, लिपिक ज्वाला राम, सुनील कुमार गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही। तीनों बच्चों के स्वस्थ्य रहने से घर परिवार के लोग खुश हैं।

बता दें कि कुछ माह पहले ही वारिसलीगंज पीएचसी में इसी प्रकार एक माह के अंदर दो महिलाओं ने 3_3 बच्चों की जन्म दी थी। चिकित्सक, इसे सामान्य प्रक्रिया मानते हैं।





No comments