Header Ads

Breaking News

Nawada News : नरेंद्र अध्यक्ष और प्रफुल्ल सचिव निर्वाचित, अकबरपुर प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

 


 नरेंद्र अध्यक्ष और प्रफुल्ल सचिव निर्वाचित, अकबरपुर प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

नवादा लाइव नेटवर्क।

             बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, अंचल शाखा- अकबरपुर का चुनाव शनिवार को जयराम सिंह की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय नेमदारगंज में संपन्न हुआ। निर्वाची अधिकारी ललितेश्वर शर्मा एवं पर्यवेक्षक ईश्वर चंद चौधरी ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से निरोध निर्वाचन संपन्न कराया।

           प्रखंड अध्यक्ष रुप में नरेंद्र कुमार, सचिव प्रफुल्ल कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, नवीन कुमार, संयुक्त सचिव नीरज प्रकाश, नवाब वाजिद अली, कार्यालय सचिव उदय कुमार, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी विनोद कुमार चौधरी, अंकेक्षक रामबली राजवंशी निर्वाचित हुए। 

                      जिला प्रतिनिधि के रूप में अजय कुमार ,पंकज कुमार, नरेंद्र कुमार, अनुज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार पांडे, महेंद्र कुमार नलिन, कुमकुम कुमारी, अजय कुमार, मिथिलेश प्रसाद, मनोज पांडे, प्रियंका कुमारी तथा राज्य प्रतिनिधि के रूप में कृष्ण बल्लभ प्रसाद, जयराम सिंह, प्रफुल्ल कुमार ,सतीश कुमार , मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार , उमेश चंद्र, वीरेंद्र पासवान निर्वाचित किए गए। 


इस मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष जयराम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अयोध्या पासवान, उपाध्यक्ष संजय कुमार भारती, छोटेनारायण सिंह, मनोज कुमार झा, सचिव संजय कुमार पासवान, कार्यालय सचिव डॉ रवि शंकर कुमार , वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रबंधन और संचालन मध्य विद्यालय नेमदारगंज के प्रधानाध्यापक दयानंद प्रसाद ने किया।

निर्वाचन बाद नए पदाधिकारियों को सदस्यों ने फूल माला से लड़ दिया। अध्यक्ष_सचिव ने अपने संबोधन में कहा की सभी साथी मिल जुलकर शिक्षक हित में काम करेंगे।





No comments