Header Ads

Breaking News

Crime News : नरहट से एक साथ गायब हो गई तीन लड़कियां हुई, पुलिस ने राजगीर से किया बरामद, मोबाइल लोकेशन बना मददगार

 


नरहट से गायब एक साथ गायब हो गई तीन लड़कियां, पुलिस ने राजगीर से किया बरामद, मोबाइल लोकेशन बना मददगार

नवादा लाइव नेटवर्क।

थाना क्षेत्र के एक गांव की गायब तीन छात्राओं को सूचना के आठ घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सरफराज ईमाम ने अपनी टीम के सहयोग से राजगीर से सभी को बरामद किया।  

एक साथ गांव से तीन लड़कियों के गायब होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। 

पूरी घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि 25 दिसम्बर रविवार को क्रिसमस डे था। तीनों अपने घर से यह कहकर निकली थी कि शेखपुरा बाजार में एक कोचिंग संस्थान कार्यकम में शामिल होना है। तीनों की उम्र करीब 14 से 15 साल की है, जो कि  नवम कक्षा की छात्रा है। तीनों रोज शेखपुरा कोचिंग में ट्यूशन पढ़ने आती थी।

25 दिसंबर को कोचिंग से घर नहीं लौटने पर स्वजन परेशान हो गए थे और खोजबीन शुरू किया था। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर सोमवार को करीब तीन बजे परिजनों द्वारा थाने को लिखित सूचना दी गई थी। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गायब लड़कियों के घर के मोबाइल को खंगालने के दौरान सेंड मैसेज पर सिरदला थाना क्षेत्र के पथरा गांव का एक नम्बर पर आई लव लिखा मिला। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई कार्रवाई में करीब 11 बजे रात में राजगीर से तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि डांसिंग सिखाने के नाम पर कोई झांसा देकर बुलाया था। मामले की जांच की जा रही है। बरामद लड़कियों का न्यायालय में बयान कराया जाएगा।

No comments