Header Ads

Breaking News

Nawada News : खाद्य व आपूर्ति सचिव विनय कुमार ने किया धान अधिप्राप्ति की समीक्षा, खरीद और भुगतान पर जताया संतोष

 


खाद्य व आपूर्ति सचिव विनय कुमार ने किया धान अधिप्राप्ति की समीक्षा, खरीद और भुगतान पर जताया संतोष

नवादा लाइव नेटवर्क।

बिहार सरकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर (चावल की आपूर्ति) के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

नवादा पहुंचे सचिव को dm उदिता सिंह ने फूल का गुलदस्ता और हरियाली का प्रतीक पौधा देकर स्वागत किया। सचिव ने बताया कि धान अधिप्राप्ति में जो पैक्स तैयार नहीं हैं, उनसे कार्य नहीं लें। पैक्स अध्यक्ष का निर्णय नहीं चलेगा। दूसरी एजेंसी से भी कार्य करायी जा सकती है। धान अधिप्राप्ति में जो सर्वे कार्य किया गया है उससे ज्यादा धान का क्रय नहीं करें। डीएम के द्वारा जिले के सभी पैक्सों की जाॅच के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिसपर सचिव ने संतोष जताया।

     जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जितने किसानों की धन खरीद की गई है उसमें 74 प्रतिशत से अधिक किसानों को उनकी राशि का भुगतान उनके बैंक खाता में कर दिया गया है।

 उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सीएमआर के लिए अतिरिक्त राशि की मांग विभाग से कर लें। डीसीओ ने बताया कि जिले में 05 उसना मिल कार्यान्वित है और नये 10 खोले जा रहे हैं। सचिव ने निर्देश दिया कि एक ही जगह पर एक से अधिक मिल का संस्थापन नहीं हो इसपर ध्यान दें। कई जिलों में पैक्स संयुक्त होकर मिल स्थापित किये हैं। डीएम एसएफसी ने बताया कि चावल का 21 लाॅट प्राप्त हो गया है, जिसपर 10 करोड़ रूपये व्यय हुए हैं।


 सचिव ने कहा कि धान अधिप्राप्ति और मिलिंग कार्य में तेजी लायें और बिचैलियों से मुक्त रखने के लिए हर संभव कदम उठायें। जिले में अधिप्राप्ति धान की मात्रा 19164 एमटी है। जिसमें 171 पैक्स एवं 02 व्यापार मंडल सक्रिय है। अबतक किसानों को 28 करोड़ 70 लाख की राशि भुगतान किया गया है।

     सचिव द्वारा नारदीगंज प्रखंड के मसोढ़ा पैक्स का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थानीय किसानों से धान अधिप्राप्ति के संबंध में पूछा। 17 स्थानीय किसानों में से 14 को धान अधिप्राप्ति के बाद राशि का भुगतान कर दिया गया है, जिसपर उन्होंने संतोष जताया है। 40 प्रतिशत धान अधिप्राप्ति की जा चुकी है।


 बैठक में उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, सुश्री अपूर्वा त्रिपाठी सहायक समाहर्ता, श्रीमती प्रियंका सिंहा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद डीपीआरओ, राजीव रंजन एसडीसी, शशिकांत शशि जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी धर्मेन्द्र कुमार के साथ-साथ प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि इस वर्ष यानि 2022_23 में 1.6 लाख एमटी धन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। 15 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी।

No comments