Header Ads

Breaking News

Nikay chunav : नवादा नगर परिषद में अध्यक्ष में पिंकी और उपाध्यक्ष में कंचन कुमारी को बढ़त, वारिसलीगंज के 6 वार्डों का परिणाम आया सामने



नवादा नगर परिषद में अध्यक्ष में पिंकी और उपाध्यक्ष में कंचन कुमारी को बढ़त, वारिसलीगंज के 6 वार्डों का परिणाम आया सामने

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य पार्षद में पिंकी कुमारी का टमटम शुरुआती रुझानों में तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। उप मुख्य पार्षद पद पर कंचन विश्वकर्मा (गेंहू की बाली) को बढ़त है।

वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड 1 से रौशन कुमार 574 वोट लाकर चुनाव जीत गए हैं। रनर रहे निवर्तमान पार्षद अभय कुमार को 136 वोट मिले।

वारिसलीगंज वार्ड 2 से श्वेतांक कुमार 357 वोट लाकर विजयी हुए। सीमा कुमारी को 216 वोट मिले।

वारिसलीगंज वार्ड 3 से विभा कुमारी 198 मत लाकर चुनाव जीत गई। ममता कुमारी को 170 वोट मिले। वार्ड 4 से रजनी देवी 521 वोट लाकर चुनाव जीती। गौरी देवी को 324 वोट मिले।

वार्ड 5 से सूरज कुमार 269 वोट लेकर जीते। रनर दिलीप कुमार को 228 वोट मिले। वार्ड 6 से सुनैना देवी 408 वोट लाकर जीती। इंद्रावती देवी को 290 वोट मिले।

नवादा नगर परिषद के वार्ड 1 से अनिता देवी, 2 से आलोक कुमार, 3 से प्रतिमा देवी और 4 से राजेश कुमार को जीत मिली है।

अन्य किसी भी निर्वाचन क्षेत्र का रुझान या परिणाम सामने नहीं आया है।





No comments