Header Ads

Breaking News

Sports News : जिला खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम तय, 4 जनवरी को होगा आगाज, 7 को समापन



जिला खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम तय, 4 जनवरी को होगा आगाज, 7 को समापन

नवादा लाइव नेटवर्क।

"दक्ष" वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022-23 अन्तर्गत प्रखंड स्तर पर 21 दिसम्बर से शुरू हो चुका है जो 31 दिसम्बर 2022 तक चलेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खेल का आयोजन हो रहा है। 
जिला एवं प्रखंड स्तर पर अनिवार्य खेल में एथलेटिक्स, फुटबाॅल, वालीबाॅल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं कुश्ती सहित अन्य खेलों में क्रिकेट, जुडो, कर्राटे, ताईक्वाण्डो, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, तैराकी, शतरंज, योगा, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, बुषू, लाॅन टेनिस, तैराकी, बाॅक्सिंग, हाॅकी, हैण्ड बाॅल, बास्केट बाॅल, रग्बी एवं शुटिंग शामिल है।

    जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 04.01.2023 से 07.01.2023 तक हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में किया जायेगा। 

04.01.2023 को 11ः00 बजे पूर्वाहन में खेल समारोह का उद्घाटन किया जायेगा एवं 12ः00 बजे पूर्वाहन से एथलेटिक्स, शतरंज एवं कुश्ती (अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक/बालिका) होगा।

05.01.2023 को 10ः00 बजे से फुटबाॅल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो एवं तैराकी (अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक/बालिका)

06.01.2023 को 10ः00 बजे पूर्वा0 से क्रिकेट, बालीबाॅल, कर्राटे, जुडो एवं टेबल टेनिस (अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक/बालिका)

07.01.2022 को 10ः00 बजे पूर्वा से कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी एवं योगा (अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक/बालिका) होगा।

डीडीसी दे रखे हैं जरूरी निर्देश

प्रखंड स्तर पर हो रहे खेल पर नजर रख रहे उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी खेल विद्या में निर्धारित संख्या से 2-4 अधिक प्रतिभागी का चयन करने के लिए कहा गया है। ताकि राज्य स्तर खेल प्रतियोगिता में टीम भेजते समय खिलाड़ियों की संख्या में कमी न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न निर्देश भी दिये गए हैं।

 उप विकास आयुक्त के निर्देश के आलोक में प्रभारी राजीव रंजन जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, नवादा के तत्वाधान में दक्ष जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

इस वर्ष विद्यालय खेल प्रखंड स्तर से प्रारंभ होकर जिला स्तर से अंतर जिला (प्रमंडल स्तर) पर होगा एवं इसके आगे अंतर प्रमंडल (राज्य स्तर) पर खेल का आयोजन हो रहा है। मान्यता प्राप्त खेलों में से 27 खेलों को वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022-23 में हो रहा है।

सभी खेलों में अंडर-14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका कक्षा 06 एवं इससे उपर को प्रतिभागिता का अवसर दिया जा रहा है। 

No comments