Header Ads

Breaking News

Nawada News : चक्रपाणि पेट्रोल पंप पर बांटे कंबल, खुश हुए वाहन चालक और उप चालक

  


चक्रपाणि पेट्रोल पंप पर बांटे गए कंबल, खुश हुए वाहन चालक और उप चालक

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा_जमुई पथ (एस.एच. 8) पर बाघीबरडीहा के पास संचालित भारत पेट्रोलियम का चक्रपाणि फ्यूल स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर जाड़े की रात में कंबल वितरण किया गया। 

ट्रक, बस सहित अन्य यात्री और मालवाहक वाहनों के चालक और उप चालक के बीच कंबल वितरण किया गया। मकर सक्रांति के मौके पर कंबल वितरण का आयोजन पेट्रोल पंप पर ही किया गया। सैकड़ों कंबल वाहन चालक और उपचालक को पेट्रोल पंप के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सहित कर्मियों बिक्की, दिनेश चंद्रा, बिपिन कुमार, कमलेश पासवान, रामचंद्र आदि द्वारा प्रदान किया गया। यह कंबल पेट्रोल पंप के प्रोप्राइटर मथुरा यादव द्वारा उपलब्ध कराया गया था।

 


बता दें की पिछले वर्ष ही एस. एच. 8 पर स्थापित यह पंप वाहन चालकों/संचालकों और अन्य सभी ग्राहकों की पहली पसंद बन गया है। गुणवत्ता  से किसी प्रकार का समझौता किए बिना यहां डीजल और पेट्रोल के साथ ही लुब्रिकेंट के सभी समान निर्धारित दर पर पूरी मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कारण इस पंप की विश्वसनीयता तेजी से मार्केट में कायम हुई है। 

ग्राहकों और उपभोक्ताओं का भरोसा पंप संचालक टूटे नहीं इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं। फ्री नाइट्रोजन भी वाहनों के टायर में भरी जाती है। 

पंप के प्रोप्राइटर मथुरा प्रसाद कहते हैं कि विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है, हम इसे कभी भूलकर भी खोना नहीं चाहेंगे। बता दें कि यह पंप 24x7 यानी दिन_रात खुली रहती है, और ग्राहकों को अनवरत सेवा प्रदान करती है।




No comments