Header Ads

Breaking News

Nawada News : संविधान बचाओ-देश बचाओ के रूप में मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, राजद के जिला व प्रखंड कार्यालयों में आयोजित हुआ समारोहनवादा लाइव नेटवर्क।



संविधान बचाओ-देश बचाओ के रूप में मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, राजद के जिला व प्रखंड कार्यालयों में आयोजित हुआ समारोह

नवादा लाइव नेटवर्क।

सद्भावना चौक स्थित राजद कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। यह जयंती संविधान बचाओ_देश बचाओ के रूप में मनी। अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि शेखपुरा जिला प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा मौजूद रहे।

 जिला सहित सभी राजद प्रखंड कार्यालयों में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया और उनके बताएं पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि कर्पूरी जी को समाज के सभी वर्ग के लोग पसंद करते थे। जिस कारण दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

 मुख्य अतिथि श्रवण कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने राजनीति को जनसेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जननायक कहा जाता है। 

राज्य परिषद सदस्य गौतम कपूर चंद्रवंशी ने कहा कि श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में गरीबों की सबसे बड़ी आवाज बनकर गैर बराबरी व्यवस्था को समाप्त करने हेतु जीवन पर्यंत संघर्ष किया। 

समारोह में बिहार सरकार से मांग किया गया कि गैर गैर बराबरी व्यवस्था समाप्त करने हेतु संवैधानिक पदों पर अति पिछड़ों को स्थान दिया जाए।

 जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में अन्य लोगों के अलावा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रेनू सिंह, मोहम्मद सलीम उद्दीन उर्फ कल्लू, सीताराम चौधरी, दीपक यादव, कन्हैया महतो, जितेंद्र कुमार, रंजन कुमार, मेराज गांधी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


इधर, सर्किट हाउस के समीप स्थित कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक के रूप में ख्यातिलब्ध कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। जिसका नेतृत्व  महेंद्र यादव ने की। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर बिहार में सामाजिक क्रांति के नायक के रूप में उन्हें याद किया। भारतीय राजनीति में उनके प्रवेश को अवतार के रूप में चिन्हित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दलितों पिछड़ों और अकिलियतों के लिए उनका संघर्ष इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, जिसे पढ़कर नई पीढ़ी की चेतना जागृत होती है। अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद कर्पूरी ठाकुर ने सेक्रेटेरियट में जातीय जकड़बंदी और अफसरशाही पर हमला करते हुए आम आदमी और छोटे कर्मचारियों के लिए वर्जित लिफ्ट के उपयोग को सर्वसुलभ कर दिया था।

 अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू करके उन्होंने बिहार की राजनीति को नई दिशा दी। प्रधान महासचिव शशिभूषण शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर आजादी के पहले छात्र जीवन में ही पढाई छोड़ कर देश के लिए समर्पित हो चुके थे जो जीवन के अन्तिम क्षण तक जारी रहा। उनका कार्यकाल विरोधियों को सकते में डाल रखा था क्योंकि वंचित वर्ग के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले मिलते थे। जयंती समारोह में तौकीर शहंशाह , अवधेश कुमार , ई अर्जुन यादव , कैशर मुन्ना , बाल्मीकि यादव , राजेन्द्र यादव , सुरेन्द्र यादव , महफूज आलम , प्रह्लाद चन्द्रवंशी , रामकृष्ण राजवंशी , अलाउद्दीन उर्फ़ मच्छर , शशि कुमार शेष , ब्रजेंद्र कुशवाहा , रामबिलास यादव , तरुण राजवंशी , मेराज उद्दीन शहंशाह , माधो सिंह , बिजय यादव आदि मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लिया। 


रजौली में मनाया गया जननायक की जयंती

रजौली में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड कार्यालय महादेव मोड़ रजौली में संविधान बचाओ -देश बचाओ के रूप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 99 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। 

इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सोलंकी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब-गुरबों की आवाज थे। वे हमेशा सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्षता की बात करते थे। लेकिन आज देश खतरे में हैं साम्प्रदायिक ताकते देश को अपनी गिरफ्त में जकड़ती जा रही है। यदि हमलोग समय रहते हुए कोई फैसला नहीं लिया तो आरएसएस और भाजपा के देश को गर्त में धकेल देगी। 

इस मौके पर रजौली पूर्वी पंचायत के मुखिया संजय यादव,लखन यादव,व्यास यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित सिंह,चितरकोली पंचायत अध्यक्ष मुकेश यादव,,अमावां पूर्वी पंचायत अध्यक्ष अच्युत रंजन यादव,रजौली पूर्वी पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र यादव,फरकाबुज़ुर्ग पंचायत अध्यक्ष पिंटू यादव,वरुण यादव,संदीप सिंह,सतेंद्र कुमार सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।






No comments