Header Ads

Breaking News

Nawada News : योगेंद्र सिंह बने फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह संरक्षक

  


योगेंद्र सिंह बने फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह संरक्षक

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला अंतर्गत वारिसलीगंज बाजार के माफी गली स्थित साहू भवन में बुधवार को प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की आयोजित बैठक में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से पुनः प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

 वहीं दोसुत पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार को उपाध्यक्ष, रवि कुमार उर्फ बंटी को नगर अध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी को सचिव, अजय कुमार यादव को कोषाध्यक्ष तथा मोसमा ग्रामीण बब्लू कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है। 

जबकि पिंटू कुमार, अपसढ़ पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, मोसमा पैक्स अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सनोज साव, शेखर कुमार, बब्लू कुमार (ठेरा), कौशलेंद्र सिंह उर्फ बौधु सिंह, नरेश चौधरी, बद्री सिंह, उज्ज्वल कुमार, सुधांशु कुमार, शाहपुर पैक्स अध्यक्ष चितरंजन कुमार 'बब्लू', महेश सिंह तथा शिवबचन कुमार को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह ने की। 

मौके पर उपस्थित डीलरों ने सर्वप्रथम सरकार की डीलर विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए विगत 1 जनवरी से जारी डीलरों की हड़ताल को 10 जनवरी तक जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

 बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के संरक्षक पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह को संगठन के तरफ से फूल माला तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने डीलरों की समस्याओं के निदान के लिए उन्हें हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मौजूद प्रखंड के समस्त डीलर ने नई कमिटी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। 

रिपोर्ट - चंद्रमौलि शर्मा।

 




No comments