Header Ads

Breaking News

Political News : सांसद चंदन ने 8 प्रखंडों में मनोनित किया अपना प्रतिनिधि, संजय चौधरी को मेस्कौर का जिम्मा, मनोज बने हिसुआ प्रखंड के प्रतिनिधि


सांसद से मनोनयन पत्र प्राप्त करते मनोनित प्रतिनिधि

सांसद चंदन ने 8 प्रखंडों में मनोनित किया अपना प्रतिनिधि, संजय चौधरी को मेस्कौर का जिम्मा, मनोज बने हिसुआ प्रखंड के प्रतिनिधि

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा सांसद चंदन सिंह ने नवादा जिले के 8 प्रखंडों में अपना प्रतिनिधि मनोनित किया है। 30 दिसंबर 2022 की तिथि में जारी पत्र बुधवार की जनवरी को मनोनित प्रतिनिधियों को दिया गया। सर्किट हाउस में सांसद ने सभी प्रतिनिधियों को पत्र सांसद ने सौंपा। इस दौरान भाजपा नेता विनय कुमार, रालोजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार भी मौजूद थे।

 जारी पत्र के अनुसार रामविलास राजवंशी को गोविंदपुर प्रखंड, अनिरुद्ध सिंह को रोह, मुकुल सिंह को कौआकोल, नितिनंदन कुमार को नारदीगंज, गौरव शांडिल्य उर्फ गगन को रजौली, संजय चौधरी को मेस्कौर, चंद्रिका राजवंशी को सिरदला और मनोज कुमार को हिसुआ प्रखंड का प्रतिनिधि बनाया गया है। 

बता दें कि इसके पूर्व डॉ विनय कुमार को नवादा सदर, विकास कुमार राजा को अकबरपुर प्रखंड, रामपदारथ सिंह को नरहट प्रखंड का प्रतिनिधि बनाया गया था। 

वारिसलीगंज विधानसभा के किसी भी प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि का।मनोनयन अबतक नहीं किया गया है।

अबतक जिन 11 प्रखंडों में सांसद ने अपना प्रतिनिधि मनोनित किया है उसमें अकबरपुर के विकास कुमार राजा ही एक मात्र रालोजपा के कार्यकर्ता हैं। जबकि कौआकोल के मुकुल सिंह जदयू के कार्यकर्ता बताए गए हैं। शेष सभी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं।

इस बीच मेस्कौर के नवनियुक्त प्रतिनिधि संजय चौधरी ने विश्वास जताने के लिए सांसद के प्रति आभार जताया है। संजय चौधरी पूर्व में मेस्कौर प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष, जिला मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में बिहार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंत्री हैं।

बहरहाल, सांसद चंदन सिंह की यह नियुक्ति 2024 के चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।




No comments