Header Ads

Breaking News

Nawada News : शिक्षा मंत्री पर नवादा कोर्ट में दूसरा मुकदमा दायर, भाजपा नेता अनिल मेहता ने दायर किया परिवाद, भाजपाइयों ने रामचरित मानस का पाठ भी किया

  

सुंदर कांड का पुस्तक वितरण करते बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार और बीरेंद्र सिंह

शिक्षा मंत्री पर नवादा कोर्ट में दूसरा मुकदमा दायर, भाजपा नेता अनिल मेहता ने दायर किया परिवाद, भाजपाइयों ने रामचरित मानस का पाठ भी किया

नवादा लाइव नेटवर्क। 

धर्मिक ग्रन्थ राम चरित मानस पर आत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के मामले में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार दूसरे दिन नवादा कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दायर हुआ। 

मंगलवार को भाजपा नेता अनिल मेहता ने परिवाद दायर किया। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के साहेब कोठी शिव मंदिर में रामचरित मानस का सामूहिक पाठ भी किया।

 देखें वीडियो _


मंत्री चंद्रशेखर के विरूद्ध परिवाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर किया गया है। नगर के सिद्धेश्वरपुर निवासी भाजपा नेता अनिल मेहता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मंगलवार को भादवि की धारा 295, 295ए, 298 एवं 153 ए के तहत दायर परिवाद पत्र दायर किया। दर्ज परिवाद 63/23 पर बुधवार को सुनवाई होगी।

रामचरित मानस का पाठ करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता
दायर परिवाद में नगर के 4 लोगों को घटना का गवाह बनाया गया है। परिवाद पत्र के अनुसार प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री ने नालन्दा ओपेन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षान्त समारोह में अपने सम्बोधन में हिन्दु धार्मिक ग्रंथ राम चरित मानस पर आपत्तिजनक बतें कही थी। जिससे एक धर्म के अनुयायियों को ठेस पहुंची। मंत्री के विवादित टिप्पणी से पीड़ित होकर परिवादी ने अदालत में परिवाद दायर किया है।

उल्लेखनीय हे कि परिवादी अनिल मेहता गोविन्दपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के संयोजक पद पर है। यह बतादें की मंत्री के विवादित ब्यान पर सोमवार को नगर के राजेश कुमार श्री ने भी परिवाद दायर किया था। उक्त परिवाद पत्र पर मंगलवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने अपना आदेश सुरक्षित रखा है।

 इधर, साहेब कोठी मन्दिर कचहरी रोड नवादा में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार और बीरेंद्र सिंह द्वारा सुंदर काण्ड की प्रति सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में बाटकर रामचरित मानस का काव्य पाठ किया गया। साथ में जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन, श्री विश्वास सिंह विशु, ज़िला भाजपा प्रवक्ता सुधीर सिंह, पूर्व महामंत्री भाजपा, सतेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया कुलना, मनोज सिंह जिला मिडिया प्रभारी, भोला सिंह जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी मंच भाजपा, संजय कुमार संजू, नागेंद्र जी, मुकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बासुदेव कुशवाहा, राहुल चंद्रवंशी, उपेंद्र कुमार, प्रदीप पासवान, पप्पू महतो के साथ अन्य कार्यकर्त्ता पाठ में शामिल हुए।




No comments